8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी -जानिए किसे मिलेगा फायदा

8th Pay Commission

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8th Pay Commission के लागू होने से पहले ही सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा लिए गए इस अहम फैसले के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ प्रमुख संस्थानों से जुड़े कर्मचारी और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।
इसके तहत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (PSGIC) नाबार्ड (NABARD) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़े कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संशोधन को मंजूरी दी है। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। ऐसे में 8th Pay Commission से पहले सैलरी और पेंशन में हुई यह बढ़ोतरी सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।

8th Pay Commission: किसे मिलेगा फायदा ?

इस फैसले का लाभ मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (PSGIC), नाबार्ड (NABARD) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़े कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। सरकार द्वारा मंजूर संशोधन के तहत कर्मचारियों के मूल वेतन, महंगाई भत्ता और पेंशन राशि में बढ़ोतरी की गई है। कुछ मामलों में पेंशन में 10% तक की बढ़ोतरी की गई है जिससे पेंशनर्स की मासिक आय में साफ सुधार देखने को मिलेगा।
PSGIC कर्मचारियों के वेतन में अगस्त 2022 से संशोधन किया गया है जबकि NABARD कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में करीब 20% तक की बढ़ोतरी की गई है।वहीं RBI के सेवानिवृत कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों की पेंशन में भी इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें: RBI में 572 पदों पर 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी 46000 तक – जानें पूरी डिटेल्स

8th Pay Commission: PSGIC के तहत इन कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी है जिसके तहत इन कंपनियों को शामिल किया गया है:

  • नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
  • न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL)
  • ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL)
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL)
  • जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (GICI)
  • एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (AICIL)

सरकार द्वारा स्वीकृत वेतन संशोधन 1 अगस्त 2022 से प्रभावी माना जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों की कुल सैलरी में लगभग 12.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ता शामिल है। इस संशोधन से लगभग 43,000 से अधिक PSGIC कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए NPS योगदान को 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है।

8th Pay Commission: NABARD के कर्मचारियों को इतना फायदा

1 नवंबर 2022 से नाबार्ड के सभी ग्रुप ‘A’ ‘B’ और ‘C’ कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में लगभग 20% की वृद्धि की गई है जिससे नाबार्ड के लगभग 3,800 सेवारत और पूर्व कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। नाबार्ड के उन सेवानिवृत कर्मचारियों की जिनकी भर्ती मूल रूप से नाबार्ड द्वारा की गई थी और जो 1 नवंबर 2017 से पहले सेवानिवृत हुए थे, उनकी मूल पेंशन और पारिवारिक पेंशन को अब RBI-NABARD के पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों के बराबर कर दिया गया है।
वेतन संशोधन के कारण नाबार्ड के वार्षिक वेतन बिल में लगभग ₹170 करोड़ की बढ़ोतरी होगी जबकि बकाया भुगतान करीब ₹510 करोड़ किया जाएगा। वहीं पेंशन संशोधन के चलते ₹50.82 करोड़ का एकमुश्त बकाया भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा NABARD के 269 पेंशन भोगियों और 457 पारिवारिक पेंशन भोगियों को हर महीने लगभग 3.5 करोड़ का अतिरिक्त पेंशन भुगतान किया जाएगा।

8th Pay Commission: RBI के कर्मचारी-पेंशनभोगियों को इतना फायदा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेवानिवृत कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत मिली है। इस फैसले के तहत मूल पेंशन और महंगाई राहत (DR) पर कुल 10% की बढ़ोतरी की गई है जो 1 नवंबर 2022 से लागू मानी जाएगी। इसका असर होगा कि RBI के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों की मूल पेंशन में करीब 1.43 गुना प्रभावी बढ़ोतरी होगी जिससे उनकी मासिक पेंशन में साफ सुधार देखने को मिलेगा।
इस पेंशन संशोधन से कुल 30,769 लाभार्थियों को फायदा होगा जिनमें 22,580 पेंशनभोगी और 8,189 पारिवारिक पेंशनभोगी शामिल हैं। सरकार के अनुसार इस निर्णय पर कुल वित्तीय प्रभाव लगभग ₹2,696 करोड़ का रहेगा।


यह भी पढ़ें: RRB में 312 विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक – तुरंत करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top