ONGC Recruitment 2025: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में कार्यकारी पदों पर निकली भर्ती, ₹1,80,000 होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

ONGC Recruitment 2025

ONGC Recruitment 2025: भारत की अग्रणी क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस कंपनी, ONGC की ओर से क्लास-1 कार्यकारी पदों (Executive positions) पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जो भी अभ्यर्थी कार्यकारी स्तर (E1 Level) के विभिन्न पदों पर आवेदन करने की योग्यता रखते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कंपनी की ओर से इन पदों पर चयनित होने वाले अपने कर्मचारियों का बहुत ही अच्छा ख्याल रखा जाता है, उन्हें एक अच्छा मुआवजा पैकेज (करीब ₹25 लाख) प्रदान किया जाता है जिसमें बेसिक सैलरी के अलावा कई प्रकार के भत्ते और हेल्थ इंश्योरेंस भी शामिल होते हैं।
कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक सहयोगी वातावरण प्रदान किया जाता है तथा उन्हें नवाचार और नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी भी प्रदान की जाती है। आईए ONGC Recruitment 2025 से जुड़े अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं

ONGC Recruitment 2025: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

क्रम संख्याकार्यक्रमतिथि
1.आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि10 जनवरी 2025
2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025
3. कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने की तिथि 23 फरवरी 2025
4. इंटरव्यू की तिथि सीबीटी टेस्ट का परिणाम घोषित होने के बाद साक्षात्कार तिथि की घोषणा ONGC की ऑफिसियल वेबसाइट पर की जाएगी

ONGC Recruitment 2025: कुल रिक्तियाँ

ONGC द्वारा क्लास-1 कार्यकारी पदों (Executive positions) के लिए कुल 108 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसका विवरण निम्नलिखित सारणी में दिया जा रहा है:

क्रम संख्या (S.no.)   पद का नाम (Name of Post)परीक्षा पेपर का नाम (Specific Paper for CBT) कैटेगरी वाइज पदों की संख्या (No. of Posts) कुल पद(Total Posts)
 सामान्य(UR)अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC)   अनुसूचित जाति(SC) अनुसूचित जनजाति(ST)  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS)  
1. जियोलॉजिस्ट जियोलॉजी  0 0
 2. जिओ फिजिसिस्ट (सर्फेस) जियो फिजिक्स/फिजिक्स
 3. जिओ फिजिसिस्ट (वेल्स) जियो फिजिक्स/फिजिक्स
 4.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – मैकेनिकल  मैकेनिकल इंजीनियरिंग11 
 5. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – पेट्रोलियम पेट्रोलियम इंजीनियरिंग19 
 6. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – केमिकल केमिकल इंजीनीरिंग23 
 7.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ड्रिलिंग) – मैकेनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग12 23 
 8.  असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ड्रिलिंग) – पेट्रोलियम पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
 9.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3 21 0 0
 10.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 10
  कुल योग 51  26  17  10  4   108  

ONGC Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualification)

क्रम संख्यापद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
1.जियोलॉजिस्ट किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए या पेट्रोलियम जिओसाइंस विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ M.Sc. या m.tech डिग्री होनी चाहिए
या
पेट्रोलियम जियोलॉजी विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ M.Sc. या m.tech डिग्री होनी चाहिए
या
जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ m.tech डिग्री धारक होना चाहिए।
2. जिओ फिजिसिस्ट (सर्फेस)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जिओफिजिक्स विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
या
जिओफिजिकल टेक्नोलॉजी विषय में 60% मार्क्स के साथ m.tech डिग्री धारक होना चाहिए
या
फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के साथ परास्नातक न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
3.जिओ फिजिसिस्ट (वेल्स)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जिओफिजिक्स विषय में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
या
जिओफिजिकल टेक्नोलॉजी विषय में 60% मार्क्स के साथ m.tech डिग्री धारक होना चाहिए
या
फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के साथ परास्नातक न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
4.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – मैकेनिकल किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
5.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – पेट्रोलियमकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ पेट्रोलियम इंजीनियरिंग/अप्लाइड पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना चाहिए।
6.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) – केमिकलकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
7.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ड्रिलिंग) – मैकेनिककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
8.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ड्रिलिंग) – पेट्रोलियमकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
9.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
10.असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा(Age limit)

विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयुसीमा अलग-अलग है जिसे निम्नलिखित सारणी में उल्लेखित किया जा रहा है:

क्रमांक संख्याश्रेणीआयु [AEE(production), AEE(Drilling), AEE(Mechanical), AEE(Electrical) के पदों के लिए]आयु [Geologist, Geophysicist(surface), Geophysicist(wells) के पदों के लिए]
1.अनारक्षित(UR)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS)18 – 26 वर्ष18 – 27 वर्ष
2.अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC)18 – 29 वर्ष18 – 30 वर्ष
3.अनुसूचित जाति(SC)/ अनुसूचित जनजाति(ST)18 – 31 वर्ष18 – 32 वर्ष

ONGC Recruitment 2025: आवेदन फीस और अन्य डिटेल्स

आवेदन फीस(Application fees)

सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

  • सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस – ₹1000
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन फीस नहीं लगेगा।

वेतनमान(Pay Scales)

क्लास-1 कार्यकारी पदों (Executive positions) पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹60,000 से लेकर ₹1,80,000 तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा, और बेसिक सैलरी में हर साल 3% का इंक्रीमेंट किया जाएगा।
इन सबके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, कंपनी आवास, अंशदायी भविष्य निधि, वाहन रखरखाव, छुट्टी नकदीकरण, अच्छे प्रदर्शन के लिए वेतन, मेडिकल इंश्योरेंस, सुरक्षा योजना आदि के तहत मूल वेतन का 35% भत्ते के रूप में प्रदान किया जाएगा।

ONGC Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज

ONGC Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा ताकि आवेदन करते समय आपके पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध रहें:

  • ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जिस पर रजिस्ट्रेशन करते समय वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का Scanned copy।
  • जन्म प्रमाण के लिए 10th का मार्कशीट।
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का डिग्री सर्टिफिकेट।
  • प्रत्येक सेमेस्टर या वर्ष की अलग से मार्कशीट की कॉपी।
  • आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड में से एक आईडी प्रूफ।
  • पैन कार्ड ।

ONGC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • प्रत्येक अभ्यर्थी सिर्फ एक पद के लिए ही आवेदन करने का अधिकारी होगा, एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।
  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम ओएनजीसी की ऑफिसियल वेबसाईट www.ongcindia.com पर जाना होगा।
  • वहां रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पंजीकरण पेज पर पहुंचने के पश्चात यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें अन्यथा ‘Click here for new Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपने सभी बेसिक डिटेल्स, फोटो एवं सिग्नेचर तथा सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी, भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म का भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top