DA Update 2025: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 2% से 3% तक बढ़ोतरी संभव, होली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

DA Update 2025

DA Update 2025: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल के सामने आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 2% से 3% तक की वृद्धि हो सकती है जिससे यह 56% तक पहुँच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों के पेंशन में अच्छा इजाफा हो सकता है।
जल्द ही कैबिनेट इस मुद्दे पर बैठक कर सकती है, जिसके बाद ही फैसले की पुष्टि होगी। आईए जानते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद वेतन क्या होगा और नई सैलरी का पूरा कैलकुलेशन

DA Update 2025: DA बढ़ने पर कितनी हो सकती है सैलरी?

यदि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 2% या 3% की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारी की वेतन पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जिसे हम निम्नलिखित सारणी के माध्यम से समझ सकते हैं:

1. यदि DA में 2% की वृद्धि होती है

मूल वेतन (₹)वर्तमान DA (₹)
@ 53%
बढ़ोतरी के बाद DA (₹)
@ 55%
सैलरी में बढ़ोतरी (₹)
18,0009,5409,900360
25,00013,25013,750500
35,000 18,550 19,250700
50,000 26,500 27,5001000

2. यदि DA में 3% की वृद्धि होती है

मूल वेतन (₹)वर्तमान DA (₹)
@ 53%
बढ़ोतरी के बाद DA (₹)
@ 56%
सैलरी में बढ़ोतरी (₹)
18,0009,540 10,080 540
25,00013,250 14,000750
35,000 18,550 19,600 1,050
50,000 26,500 28,000 1,500

DA Update 2025: पिछली DA बढ़ोतरी

2024 में केंद्र सरकार ने DA में दो बार बढ़ोतरी की थी। प्रथम बढ़ोतरी जनवरी 2024 में की गई थी जिसमें DA को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया था और यह बढ़ोतरी मार्च 2024 में लागू किया गया था। इसी क्रम में दूसरी बढ़ोतरी अक्टूबर 2024 में 50% से बढ़कर 53% कर दिया गया था जो 1 जुलाई 2024 से प्रभावी मानी गई थी।
अब होली से पहले एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी आई है क्योंकि DA में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे DA, 55% या 56% तक पहुंच सकती है।

DA Update 2025: कब होगी बढ़ोतरी?

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। और इस साल बढ़ोतरी के संबंध में होली से पहले कैबिनेट इस बारे में फैसला ले सकती है। DA की बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2025 से लागू माना जाएगा जिससे कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी माह की बकाया राशि (एरियर) भी मिलेगी।
इसके बाद महंगाई भत्ते (DA) की अगली समीक्षा जुलाई 2025 में होने की संभावना है जिसकी घोषणा अक्टूबर 2025 में की जा सकती है।

DA Update 2025: कैलकुलेशन का तरीका

महंगाई भत्ता (DA) हमेशा बेसिक सैलरी पर ही लागू होता है। अगर आप अपनी नई सैलरी वृद्धि को कैलकुलेट करना चाहते हैं तो निम्नलिखित फार्मूला अपना सकते हैं:

नई सैलरी वृद्धि = (नया DA% – पुराना DA%) × बेसिक सैलरी

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को यदि आप समझना चाहते हैं तो इसे उदाहरण के माध्यम से समझा जा सकता है। यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25000 है और DA 53% बढ़कर 55% हो जाए तो:

DA में बढ़ोतरी = पुराना DA – नया DA
DA में बढ़ोतरी = {(53/100) × 25,000} – {(55/100) ×25,000}
DA में बढ़ोतरी = 500


FAQ.
प्रश्न: होली से पहले कितना DA बढ़ने संभावना है?
उत्तर: 2% से 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रश्न: यह बढ़ोतरी कब से प्रभावी मानी जाएगी?
उत्तर: 1 जनवरी 2025 से।

प्रश्न: क्या पेंशनभोगियों को भी DA बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा?
उत्तर: हाँ, केंद्रीय पेंशनभोगियों को भी उतना ही महंगाई भत्ता मिलेगा जितना सरकारी कर्मचारियों को मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top