SBI CBO Bharti 2025: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 9 मई 2025 को नोटिफिकेशन जारी करके 2025 के लिए सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 2600 पदों पर योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों की नियुक्ति जाएगी। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर की तलाश में है तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है जो 29 मई 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार SBI की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया के बारे में
SBI CBO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 9 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने के अंतिम तिथि – 29 मई 2025
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – जुलाई 2025 (संभावित)
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – परीक्षा से 4 दिन पहले
यह भी पढ़ें: 5 नए IITs में बढ़ेंगी 6,576 सीटें, सरकार की बड़ी घोषणा
SBI CBO Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 1066 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 697 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 260 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 387 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 190 |
| कुल (Total) | 2600 |
SBI CBO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। किसी विशेष विषय की आवश्यकता नहीं है किसी भी फैकल्टी से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक (SCB) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) के अधिकारी के रूप में होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 30 अप्रैल 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जा सकती है।
SBI CBO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹750
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
SBI CBO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया के तीन चरण होंगे- ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू। तीनों चरणों का विवरण नीचे दिया जा रहा है:
1. ऑनलाइन टेस्ट (Online Test)
ऑनलाइन परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न पत्र होंगे। ऑब्जेक्टिव टेस्ट 120 अंकों का और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 50 अंकों का होगा। दोनों टेस्ट एक के बाद एक होंगे मतलब अभ्यर्थियों को दोनों टेस्ट के दौरान कोई ब्रेक नहीं मिलेगा।
(Ⅰ) ऑब्जेक्टिव टेस्ट (Objective Test)
ऑब्जेक्टिव टेस्ट 120 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे और प्रत्येक खंड के लिए समयावधि निश्चित होगी।
| विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | कुल अंक (Total Marks) | समयावधि (Time) |
|---|---|---|---|
| अंग्रेजी भाषा (English Language) | 30 | 30 | 30 मिनट |
| बैंकिंग ज्ञान (Banking Knowledge) | 40 | 40 | 40 मिनट |
| सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था (General Awareness/Economy) | 30 | 30 | 30 मिनट |
| कंप्यूटर योग्यता (Computer Aptitude) | 20 | 20 | 20 मिनट |
| कुल (Total) | 120 | 120 | 2 घंटे |
(ⅠⅠ) डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
यह टेस्ट 30 मिनट का होगा जिसमें अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लिखना होगा। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी। आपको बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा में किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है अतः अभ्यर्थी बिना किसी दबाव के परीक्षा दे सकते हैं।
2. स्क्रीनिंग (Screening)
लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म और उनके द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की जाँच की जाएगी जिसमें उनके अनुभव और योग्यता विवरण को सत्यापित किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा अनुभव और पात्रता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
3. साक्षात्कार (Interview)
ऑनलाइन टेस्ट और स्क्रीनिंग के उपरांत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल, बैंकिंग ज्ञान, सिचुएशन हैंडल करने की क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता आदि को परखा जाता है। इंटरव्यू 50 अंकों का होता है।
अंतिम मेरिट लिस्ट ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इस लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आता है उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाता है इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग उस सर्किल में की जाती है जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।
SBI CBO Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार स्टेट बैंक आफ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाईट sbi.co.in पर जाएँ।
- ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।
- Recruitment of Circle Based Officers से संबंधित ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नई वेबसाईट पर पहुँच जाएँगे, यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें जिसमें अपने व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती डिप्टी कलेक्टर समेत 122 पदों पर सुनहरा मौका – जल्द करें आवेदन



