UPPSC PCS 2025 भर्ती के तहत अभी तक 200 पदों की घोषणा की गई है, इसके अतिरिक्त 10 पद ACF (सहायक वन संरक्षक) के हैं और RFO पदों की संख्या अधियाचन प्राप्त होने पर घोषित की जाएगी। लेकिन आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है की जरूरत पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
पिछले वर्षों की भर्तियों को देखें तो अक्सर प्रारंभिक पदों में बाद में बड़ी वृद्धि होती रही है, जैसे PCS 2024 में पदों की संख्या 220 से बढ़कर 947 हो गई थी। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका हो सकता है।
UPPSC PCS 2025: इस साल बढ़ी है आवेदनों की संख्या
UPPSC PCS 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2025 तक चली थी। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में पदों के सापेक्ष आवेदनों की संख्या बढ़ी है जो पिछले 3 वर्षों की तुलना में अधिक है। वर्ष 2025 में PCS परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या 6,26,387 है जो 2024 के 5,76,154 आवेदनों से लगभग 50,000 ज्यादा है।
पद और आवेदन के हिसाब से देखें तो इस वर्ष हर एक पद के लिए लगभग 3,132 अभ्यर्थी लाइन में है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आवेदन की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है:
- 2020 में प्राप्त कुल आवेदन : 5,95,696
- 2021 में प्राप्त कुल आवेदन : 6,91,173
- 2022 में प्राप्त कुल आवेदन : 6,02,974
- 2023 में प्राप्त कुल आवेदन : 5,65,459
- 2024 में प्राप्त कुल आवेदन पत्र : 5,76,154
यह भी पढ़ें: कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (CCI) में 147 पदों पर सुनहरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन
UPPSC PCS 2025: 12 अक्टूबर को प्रस्तावित है प्रारंभिक परीक्षा
UPPSC PCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को प्रस्तावित है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी – सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार की परीक्षा में देरी हुई है।
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित PCS परीक्षा मार्च माह में आयोजित कराई जाती रही है लेकिन वर्ष 2024 में RO/ARO परीक्षा लीक होने के कारण PCS 2024 प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की गई थी। अब PCS 2025 की भर्ती 2026 तक पूरी होने की संभावना है लेकिन आयोग का यह प्रयास है की परीक्षा कैलेंडर को पुनः व्यवस्थित कर लिया जाए।
UPPSC PCS 2025: तैयारी को मिला अतिरिक्त समय
इस बार UPPSC PCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए लगभग 6 महीने का समय मिल रहा है। पिछले वर्षों में जहां परीक्षा जून या जुलाई में हो जाती थी, वहीं इस बार अक्टूबर में परीक्षा होने से छात्रों को पाठ्यक्रम गहराई से तैयारी करने का भरपूर अवसर मिला है।
यह अतिरिक्त समय प्रीलिम्स की रणनीति, NCERT रिवीजन, टेस्ट सीरीज अभ्यास और करंट अफेयर्स में मजबूत फोकस के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। जो छात्र पहली बार प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह समय योजना बनाने और तैयारी करने का श्रेष्ठ अवसर है।
FAQ.
प्रश्न: PCS 2025 में कितने पद घोषित किए गए हैं?
उत्तर: अभी तक UPPSC द्वारा 200 पद घोषित किए गए हैं। ACF के लिए 10 पद शामिल है जबकि RFO के पद अधियाचन मिलने पर जोड़े जाएंगे।
प्रश्न: क्या पदों की संख्या बढ़ सकती है?
उत्तर: हाँ, आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है। पिछले वर्षों में भी पदों की संख्या में वृद्धि हुई है।
प्रश्न: PCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि क्या है?
उत्तर: प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 12 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने फार्म मैनेजर, रीडर सहित 50 पदों पर निकाली वैकेंसी, 9 जून तक करें आवेदन



