SSC Exam Calender 2025-26: CGL से लेकर GD Constable तक सभी बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित

SSC Exam Calender 2025-26

SSC Exam Calender 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग ने 2025-26 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अब जिन भी उम्मीदवारों को SSC की परीक्षाओं का इंतजार था, उनके लिए यह बड़ी खबर है। इस नए कैलेंडर में CGL, CHSL, MTS, GD Constable, JE, CPO और स्टेनोग्राफर जैसी सभी बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं।
अब उम्मीदवार अपने-अपने एग्जाम की डेट देखकर तैयारी की प्लानिंग अच्छे से कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस कैलेंडर के जरिए या अभी साफ हो गया है कि किस महीने कौन सी भर्ती परीक्षा होगी। अगर आप SSC की किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस शेड्यूल को जरूर देखें और तैयारी में जुट जाएँ।

SSC Exam Calender 2025-26: SSC की मुख्य परीक्षाएँ

26 के लिए जो परीक्षा कैलेंडर जारी किया है उसमें कई बड़ी परीक्षाओं की डेट्स दी गई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं और उनकी संभावित तिथियां दी गई है:

  • SSC CGL 2025: इसके लिए नोटिफिकेशन 9 जून को आएगा और परीक्षा 13 से 30 अगस्त 2025 के बीच होगी।
  • SSC CHSL 2025: यह परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक हो सकती है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू होगी।
  • SSC GD Constable: इसकी परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में होगी और नोटिफिकेशन अक्टूबर 2025 में आएगा।

यह भी पढ़ें: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 400 पदों पर बंपर वैकेंसी, अभी करें आवेदन

SSC Exam Calender 2025-26: एग्जाम शेड्यूल

क्रम संख्या (S.no.)परीक्षा का नाम (Name of Exam)आवेदन तिथि (Application Date)परीक्षा तिथि (Exam Date)
1.JSA/LDC Grade Limited8 जून 2025
2.SSA/UDC Grade Limited8 जून 2025
3.ASO Grade Limited8 जून 2025
4.Selection Post Examination, Phase-XIII2 जून से 23 जून 202524 जुलाई से 4 अगस्त 2025
5.Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’5 जून से 26 जून 20256 अगस्त से 11 अगस्त 2025
6.Combined Hindi Translators5 जून से 26 जून 202512 अगस्त 2025
7.Combined Graduate Level (CGL) examination9 जून से 4 जुलाई 202513 अगस्त से 30 अगस्त 2025
8. Sub-inspector in delhi police and central armed police forces16 जून से 7 जुलाई 20251 सितंबर से 6 सितंबर 2025
9. Combined higher secondary level (CHSL) examination23 जून से 18 जुलाई 20258 सितंबर से 18 सितंबर 2025
10. Multi Tasking (non technical) staff and Hawaldar26 जून से 24 जुलाई 202520 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025
11. Junior Engineer (Civi,l Mechanica,l Electrical)30 जून से 21 जुलाई 202527 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
12. Constable (Driver) Male in Delhi Policeजुलाई-सितंबर 2025नवंबर-दिसंबर 2025
13. Head Constable (Ministerial) in Delhi Policeजुलाई-सितंबर 2025नवंबर-दिसंबर 2025
14. Head Constable (Assistant wireless Operator, Tele-Printer Operator) in Delhi Policeजुलाई-सितंबर 2025नवंबर-दिसंबर 2025
15. Constable (Executive) male and female in Delhi Policeजुलाई-सितंबर 2025नवंबर-दिसंबर 2025
16. Grade ‘C’ stenographer L.T.D. departmental competitive examinationअगस्त-नवंबर 2025जनवरी-फरवरी 2026
17. Constable (GD) in central armed Police forces (CAPFs) NIA, SSF and Rifleman (GD) in Assam Riflesनवंबर-2025जनवरी-फरवरी 2026
18. JSA/LDC grade L.T.D. departmental competitive examजनवरी-फरवरी 2026मार्च 2026
19. SSA/UDC grade L.T.D. departmental competitive examजनवरी-फरवरी 2026मार्च 2026
20. ASO grade L.T.D. departmental competitive examजनवरी-फरवरी 2026मार्च 2026

SSC Exam Calender 2025-26: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिसियल वेबसाईट ssc.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएँ।
  • ‘Revised Tentative Calendar of Examination 2025-26’ पर क्लिक करें और PDF को डाउनलोड करलें।

SSC Exam Calender 2025-26: Constasble (GD) का नोटिफिकेशन नवंबर में

SSC के नए परीक्षा कैलेंडर 2025-26 के मुताबिक SSC Constasble (GD) 2025 की परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में करवाई जाएगी जिसके लिए नोटिफिकेशन नवंबर 2025 तक आ जाएगा।
आपको बता दें कि Constasble (GD) परीक्षा में 4 सेक्शन होते हैं- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज, मैथमेटिक्स और इंग्लिश/हिंदी। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ लें और प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ें लेकिन रोजाना रिवीजन करना ना भूलें, खासकर करंट अफेयर्स और जीके का।
प्रैक्टिस के लिए मॉक टेस्ट बहुत जरूरी है इससे टाइम मैनेजमेंट और गलतियों को सुधारने में मदद मिलती है। Constasble (GD) में फिजिकल टेस्ट भी होता है इसलिए दौड़, पुशअप्स और अन्य एक्सरसाइज नियमित रूप से करें।


यह भी पढ़ें: क्या बढ़ेगी UPPSC PCS 2025 में पदों की संख्या? जानिए कितनी हो सकती वैकेंसी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top