MPESB ADDET 2025: एनिमल हसबेंडरी और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, आवेदन तिथि और एग्जाम डिटेल्स

MPESB ADDET 2025

MPESB ADDET 2025: अगर आप 12वीं पास हैं और पशुपालन या डेयरी टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ADDET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस एग्जाम के जरिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है और 27 मई 2025 तक चलेगी।
परीक्षा 12 जून को होगी। इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं साइंस से की है। आईए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, आवेदन फीस, सीटों की संख्या आदि के बारे में विस्तार से

MPESB ADDET 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 मई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 21 मई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 21 मई 2025
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि – 26 मई 2025
  • परीक्षा की तिथि – 12 जून 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – परीक्षा से कुछ दिन पहले

यह भी पढ़ें: 30 जून से बदल जाएंगे UPI के नियम, अब गलती से भी नहीं होगा गलत अकाउंट में पेमेंट

MPESB ADDET 2025: सीटों की संख्या

MPESB ADDET 2025 मध्य प्रदेश में विभिन्न महाविद्यालयों में एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल सीटों की संख्या 1000 है जिनमें से 500 सीट सरकारी महाविद्यालय और 500 सीट निजी महाविद्यालयों में हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 100 है। विभिन्न महाविद्यालय तथा उनमें उपलब्ध सीटों की संख्या का विवरण नीचे दिया जा रहा है:

1. एनिमल हसबेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय (सरकारी)

क्रम संख्या (S.no.)महाविद्यालय (College)सीटों की संख्या (No.of Seats)
1.एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा, जबलपुर100
2.एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा, महू100
3.एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा, रीवा100
4.एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा, भोपाल100
5.एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा, मुरैना100
कुल (Total)500

2. एनिमल हसबेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय (निजी)

क्रम संख्या (S.no.)महाविद्यालय (College)सीटों की संख्या (No.of Seats)
1.मैना देवी मेमोरियल एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा महाविद्यालय, झांसी रोड, सिथोली, ग्वालियर100
2.श्री रामनाथ सिंह एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा महाविद्यालय, गोरमी, भिंड100
3.ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा महाविद्यालय, हतोद रोड, इंदौर100
4.सेधन्वा एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा महाविद्यालय, सेधन्वा, बडवानी100
5.लाल बहादुर शास्त्री एनिमल हसबेंडरी डिप्लोमा महाविद्यालय, हरदा100
कुल (Total)500

नोट: डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सिर्फ एक महाविद्यालय, सुंदर डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा महाविद्यालय, धोलखेडी, विदिशा है, जिनमें कुल सीटों की संख्या 100 है।

MPESB ADDET 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा विज्ञान विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथमेटिक्स/एग्रीकल्चर) के साथ 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग (OBC,SC,ST) के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक में 5% की छूट दी गई है।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MPESB ADDET 2025: परीक्षा के लिए आवेदन फीस

  • सामान्य वर्ग (General) और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹400
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹200

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

MPESB ADDET 2025: प्रति सेमेस्टर शिक्षण शुल्क

क्रम संख्यासेमेस्टरफ्री सीटपेमेंट सीट
1.प्रथम सेमेस्टर₹55640₹75640
2.द्वितीय सेमेस्टर₹45750₹65750
3.तृतीय सेमेस्टर₹45750₹65750
4.चतुर्थ सेमेस्टर₹45750₹65750

नोट: यहाँ फ्री सीट का मतलब है कि आपने मेरिट के आधार पर सीट प्राप्त की है और पेड सीट का मतलब है की सीट शुल्क के साथ पूरी राशि देनी है।

MPESB ADDET 2025: ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल

ऑनलाइन परीक्षा दो पालियों में होगी- प्रथम पाली की परीक्षा सुबह के समय और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर के समय आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल का विवरण नीचे दिया जा रहा है:

परीक्षा की पालीरिपोर्टिंग का समयमहत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समयउत्तर देने का समय
प्रथम पालीसुबह 7:00 बजे से 8:00 बजेसुबह 8:50 से 9:00 बजे तकसुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक (2 घंटे)
द्वितीय पालीदोपहर 1:00 से 2:00 बजेदोपहर 2:50 से 3:00 बजे तकदोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक (2 घंटे)

MPESB ADDET 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिसियल वेबसाईट esb.mp.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Online Form’ पर क्लिक करें। अब ADDET 2025 में ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करना है जिसके लिए Profile Registration पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि डालकर OTP प्राप्त करें और सत्यापित करें।
  • आपको आपके ई-मेल और मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुन जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जुलाई 2025 से उत्तर प्रदेश में शुरू होंगे 71 नए राजकीय महाविद्यालय, युवाओं को मिलेगा बेहतर उच्च शिक्षा का अवसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top