UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें तैयारी और पाएँ सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

UPSSSC PET 2025

UPSSSC PET 2025: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जो यूपी में ग्रुप B और C की भर्तियों में हिस्सा लेना चाहते हैं। PET पास करने के बाद आप लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट जैसे कई पदों के लिए योग्य माने जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है इसीलिए बिना देर किए फॉर्म जरूर भरें। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे PET की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में, इसका सिलेबस क्या होता है, तैयारी कैसे करना है और फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना है

UPSSSC PET 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 14 मई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17 जून 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 17 जून 2025
  • आवेदन फार्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 24 जून 2025
  • परीक्षा तिथि – जल्द घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एनिमल हसबेंडरी और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, आवेदन तिथि और एग्जाम डिटेल्स

UPSSSC PET 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इससे कम योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में आयोग के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

UPSSSC PET 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस: ₹185
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹95
  • दिव्यांग जनों (PwD) हेतु आवेदन फीस : ₹25

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2025: परीक्षा योजना

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएँगे।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)कुल अंक (Total Marks)
1.भारतीय इतिहास55
2.भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन55
3.भूगोल55
4.भारतीय अर्थव्यवस्था55
5.भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन55
6.सामान्य विज्ञान55
7.प्रारंभिक अंकगणित55
8.सामान्य हिंदी55
9.सामान्य अंग्रेजी55
10.तर्क एवं तर्कशक्ति55
11.समसामयिकी1010
12.सामान्य जागरूकता1010
13.अपठित हिंदी गद्यांश1010
14.ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
15.तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
कुल (Total)100100

UPSSSC PET 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिसियल वेबसाईट upsssc.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Live Advertisement’ सेक्शन में PET 2025 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि भरें तथा ओटीपी (OTP) द्वारा मोबाइल नंबर और ई-मेल को सत्यापित करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी आदि भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 30 जून से बदल जाएंगे UPI के नियम, अब गलती से भी नहीं होगा गलत अकाउंट में पेमेंट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top