OPSC Assistant Professor Bharti 2025: उड़ीसा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्रोफेसर (Assistasnt Professor) के 314 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ओडीशा मेडिकल एजुकेशन सर्विस (OMES) के तहत 24 विभिन्न विषयों में की जाएगी। इस अवसर का लाभ व उम्मीदवार उठा सकते हैं जो मेडिकल फील्ड में शिक्षक एवं अकादमिक कैरियर बनाना चाहते हैं।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अतः इच्छुक अभ्यर्थी OPSC की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें। यह एक सुनहरा मौका है सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थायी पद पर नियुक्ति पाने का।
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 15 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 26 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 जून 2025
- परीक्षा की संभावित तिथि – 17 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पहले
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अप्रेंटिस के 209 पदों पर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | विभाग (Discipline) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
---|---|---|
1. | एनेस्थीसियोलॉजी (Anesthesiology) | 25 |
2. | एनाटॉमी (Anatomy) | 20 |
3. | बायोकेमेस्ट्री (Biochemistry) | 14 |
4. | E.N.T. | 4 |
5. | F.M. & T | 5 |
6. | जनरल मेडिसिन (General medicine) | या 21 |
7. | माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) | 11 |
8. | O & G | 9 |
9. | आप्थाल्मालॉजी (Ophthalmology) | 12 |
10. | ऑर्थोपेडिक सर्जरी (Orthopedic surgery) | 12 |
11. | पीडियाट्रिक्स (Pediatrics) | 16 |
12. | पैथोलॉजी (Pathology) | 29 |
13. | फार्मोकोलॉजी (Pharmacology) | 13 |
14. | फिजियोलॉजी (Physiology) | 9 |
15. | सायकेट्री (Psychiatry) | 8 |
16. | रेडियो डायग्नोसिस (Radio diagnosis) | 10 |
17. | रेडियोथैरेपी (Radiotherapy) | 1 |
18. | कम्युनिटी मेडिसिन (Community medicine) | 33 |
19. | डर्मेटोलॉजी (Dermatology) | 7 |
20. | जनरल सर्जरी (General surgery) | 32 |
21. | T.B. & C.D. | 6 |
22. | एमरजैंसी मेडिसिन (Emergency medicine) | 11 |
23. | फिजिक्स मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (Physics medicine and rehabilitation) | 5 |
24. | रेडिएशन ऑंकोलॉजी (Radiation oncology) | 1 |
कुल (Total) | 314 |
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री (MD/MS/DM/M.Ch.) कम से कम 55% अंकों के साथ होना चाहिए।
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए, विशेष कर जूनियर रेजिडेंट या सीनियर रेजिडेंट के रूप में।
- उम्मीदवार को उड़िया भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए साथ ही साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा उड़िया भाषा के साथ पास किया हुआ होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष पूर्ण नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: आवेदन फीस
OPSC Assistant Professor Bharti 2025 किसी भी प्रकार का आवेदन फीस नहीं लिया जा रहा है यानी सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है ।
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पेन-पेपर मोड (ऑफलाइन मोड) में आयोजित की जाएगी और वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इस परीक्षा में 200 अंकों के कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा 3 घंटे की होगी।
परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान किया गया है और विराम प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी अतः उम्मीदवार तुक्का लगाने से बचें।
OPSC Assistant Professor Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- उड़ीसा लोक सेवा आयोग(OPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट opsc.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
- अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अपने ई-मेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी हुई जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Starlink के बाद अब Amazon Kuiper की एंट्री, भारत को मिलेगा तेज और किफायती इंटरनेट