Monthly Income Plan 2025: क्या आप चाहते हैं कि हर महीने आपके बैंक अकाउंट में एक तयशुदा रकम आए – वह भी बिना किसी एक्टिव काम के? अगर हाँ तो SWP (Systematic Withdrawl Plan) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह म्युचुअल फंड (Mutual Fund) आधारित योजना आपको आपके निवेश से हर महीने एक निश्चित इनकम देती है।
SWP खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रिटायर हो चुके हैं, या जिन्हें रेगुलर पैसिव इनकम चाहिए। इसमें आपका पैसा बाजार में निवेश होता है और आप हर महीने एक तय रकम निकाल सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि SWP कैसे काम करता है, इसमें निवेश कैसे करें और इससे हर महीने स्थिर इनकम कैसे पाएँ।
Monthly Income Plan 2025: क्या है SWP?
SWP (Systematic Withdrawl Plan) एक ऐसी सुविधा है जो म्युचुअल फंड निवेशकों को उनके निवेश से नियमित अंतराल (जैसे- हर महीने, तिमाही या सालाना) पर एक निश्चित राशि निकालने की अनुमति देता है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होता है जिन्हें निवेश से नियमित इनकम चाहिए जैसे- रिटायर्ड व्यक्तियों, गृहिणियाँ या कोई ऐसा व्यक्ति जिसे फिक्स्ड मासिक खर्च के लिए पैसे की जरूरत हो।
यह भी पढ़ें: CISF में Head Constable के 403 पदों पर बंपर वैकेंसी, खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका, ₹81000 तक सैलरी
SWP कैसे काम करता है?
- सबसे पहले आप किसी म्युचुअल फंड स्कीम में एकमुश्त (जैसे ₹1 लाख, ₹5 लाख या ₹10 लाख) राशि निवेश करते हैं।
- फिर आप तय करते हैं कि हर महीने आपको कितनी राशि निकालनी है जैसे- ₹5,000 या ₹10,000।
- हर महीने आपके म्युचुअल फंड्स के यूनिट बेचें जाते हैं ताकि उतनी राशि निकाली जा सके। यह राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
- बाकी राशि फंड में ही बनी रहती है और उस पर बाजार के अनुसार रिटर्न मिलता रहता है।
Monthly Income Plan 2025: SWP के फायदे
SWP (Systematic Withdrawl Plan) के कई फायदे हैं खासकर उन निवेशकों के लिए जो अपनी निवेश से नियमित इनकम चाहते हैं। कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
- SWP (Systematic Withdrawl Plan) से आप हर महीने एक फिक्स्ड रकम निकाल सकते हैं जिससे आपको एक सुरक्षित और स्थिर इनकम मिलती रहती है – जैसे पेंशन या सैलरी ।
- आप अपनी जरूरत के अनुसार निकासी की राशि और अवधि तय कर सकते हैं। चाहे हर महीने ₹5,000 चाहिए या ₹50,000, सब आपके हाथ में होता है।
- SWP से निकाली गई राशि पर केवल कैपिटल गैन टैक्स लगता है, और अगर आपने 1 साल बाद निकासी की है तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन (LTCG) टैक्स कम लगता है (₹1 लाख तक टैक्स फ्री)।
- SWP में इनकम मार्केट रिटर्न पर आधारित होती है, न कि फिक्स्ड रेट पर। अगर फंड अच्छा प्रदर्शन करता है, तो आपका मूलधन सुरक्षित रहता है और बढ़ता भी है।
- आप जब चाहें SWP को बंद या संशोधित कर सकते हैं यानी यह पूरी तरह से फ्लैक्सिबल है।
Monthly Income Plan 2025: SWP से हर महीने कमाई कैसे होगी?
आपका पैसा म्युचुअल फंड में लगा होता है जो मार्केट में निवेश करता है। यदि फंड 10-12% का सालाना रिटर्न दे रहा है तो उससे होने वाली कमाई आपके SWP को सपोर्ट करती है।
यदि बाजार में कम रिटर्न मिल रहा है तो आपके निवेश का कुछ हिस्सा बेचकर आपको पैसा दिया जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप ₹10 लाख का निवेश करते हैं और उसे पर 10% सालाना रिटर्न मिल रहा है तो SWP के तहत आपको हर महीने ₹10,000 मिलेगा।
Monthly Income Plan 2025: म्युचुअल फंड चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
SWP के लिए ऐसा म्युचुअल फंड चुनना चाहिए जो कम जोखिम वाला हो, स्थिर रिटर्न देता हो और पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। SWP का मुख्य उद्देश्य हर महीने नियमित इनकम लेना होता है इसीलिए यहां निवेश का मकसद ग्रोथ नहीं बल्कि स्टेबल इनकम होता है। SWP के लिए फंड चुनते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:
- फंड की पिछली परफॉर्मेंस स्थिर हो।
- कम बोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) हो।
- Expense Ratio कम हो।
- AUM (Assets Under Management) अच्छा हो।
- क्रेडिट रेटिंग अच्छी हो (Debt फंड के लिए)।
Monthly Income Plan 2025: निष्कर्ष
SWP एक स्मार्ट और सुरक्षित तरीका है अपने म्युचुअल फंड निवेश से हर महीने एक नियमित इनकम पाने का। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें रिटायरमेंट के बाद या पैसिव इनकम के रूप में फिक्स्ड कैश फ्लो चाहिए।
SWP से न सिर्फ हर महीने तयशुदा रकम मिलती है बल्कि यदि सही म्युचुअल फंड चुना जाए तो आपकी पूंजी भी लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है। टैक्स लाभ, फ्लैक्सिबिलिटी और मार्केट लिंक्ड रिटर्न SWP को बेहतरीन इनकम टूल बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में करें IAS की तैयारी बिल्कुल मुफ्त, सीमित सीटें, जल्द करें आवेदन



