June 2025: PF से लेकर आधार तक, जून 2025 से लागू हुए ये नियम जानना जरूरी है!

June 2025

June 2025: जून 2025 से देश भर में कई अहम नियमों में बदलाव किए गए हैं जो आम आदमी के रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय योजनाओं पर सीधा असर डालेंगे। EPFO ने जहाँ PF निकासी की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है वहीं आधार कार्ड अपडेट करने की मुफ़्त सुविधा की आखिरी तारीख भी नजदीक आ चुकी है। इसके साथ ही म्युचुअल फंड में निवेश से जुड़े नियमों में भी बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका असर आपके रिटर्न और निवेश रणनीति पर पड़ेगा।
अगर आप नौकरीपेशा हैं, निवेशक हैं या आधार से जुड़े काम करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आईए जानते हैं विस्तार से की कौन-कौन से नियम बदले हैं और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

June 2025: EPFO 3.0

EPFO 3.0 एक नया और अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इसी महीने लागू करेगा। इसका उद्देश्य EPF से जुड़ी सेवाओं को ज्यादा सहज, तेज और पारदर्शी बनाना है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं :

  • EPFO के लगभग 9 करोड़ प्रयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी है की अब वो अपने प्रोविडेंट फंड (PF) मे जमा राशि को ATM के माध्यम से कभी भी निकाल सकेंगे।
  • अब जब आप नौकरी बदलेंगे तो पुराना PF खाता खुद-ब-खुद नए खाते से लिंक हो जाएगा। इससे मैन्युअल ट्रांसफर की जरूरत नहीं पड़ेगी और क्लेम रिजेक्शन की संभावना भी घटेगी।
  • अब कर्मचारी अपने बैंक खाते को सीधे लिंक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें अपने नियोक्ता की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब बिना आधार के भी UAN बनाया जा सकता है। साथ ही उमंग एप से फेस आईडी के जरिए UAN को सक्रिय किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: BPSC द्वारा 1250 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) से विभिन्न विभागों में होगा चयन

June 2025: आधार कार्ड अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नोटिफिकेशन जारी करके लोगों को अपने आधार से जुड़ी जानकारी को मुफ्त में अपडेट का अवसर दिया था। इसके तहत 14 जून 2025 तक जिन लोगों को अपने आधार में किसी भी प्रकार का कोई जानकारी अपडेट करनी है तो वह मुफ्त में कर सकते हैं।
परंतु इसके बाद किसी भी प्रकार की आधार की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए ₹25 का शुल्क तथा ऑफलाइन (जन सेवा केंद्रों) पर अपडेट करने के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा।

June 2025: म्युचुअल फंड्स में निवेश के नए नियम

SEBI ने ओवरनाइट म्युचुअल फंड की कट-ऑफ टाइमिंग के नियमों में संशोधन किया है। अब नेट ऐसेट वैल्यू (NAV) की कट ऑफ टाइमिंग, ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के तहत दोपहर 3:00 बजे तक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के तहत शाम 7:00 बजे तक बढ़ा दी गई है।
इसका मतलब है कि अब निवेशक शाम 7:00 बजे तक पैसे ट्रांसफर करके उसी दिन की नेट ऐसेट वैल्यू (NAV) पा सकते हैं जिससे निवेश का लाभ बढ़ सकता है।

June 2025: Form 16 और 16A की डेडलाइन

  • Form 16: वेतन भोगियों को TDS कटौती का प्रमाण पत्र देने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 तय की गई है।
  • Form 16A: नॉन-सैलेरी इनकम (जैसे- ब्याज, कमिशन) आदि पर काटे गए TDS का प्रमाण पत्र भी 15 जून तक देना अनिवार्य है।

नोट: यह नियम इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि टैक्सपेयर समय पर अपनी ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) दाखिल कर सकें।

जून 2025: 30 जून से UPI मे महत्वपूर्ण बदलाव

अब डिजिटल पेमेंट और भी सुरक्षित और भरोसेमंद होने जा रहा है। 30 जून 2025 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे तो उससे पहले उसे व्यक्ति या दुकानदार का पूरा नाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। दोस्त को पैसे भेज रहे हों या किसी दुकान में पेमेंट कर रहे हैं, हर बार रिसीवर का नाम कंफर्म करने का मौका मिलेगा कि आप पैसे सही व्यक्ति को भेज रहे हैं या नहीं।
यह नया फीचर ‘Validate Address API’ के जरिए काम करेगा जो बैंक सिस्टम से रिसीवर की जानकारी मैच करेगा। इससे गलती से भी किसी और को पैसा ट्रांसफर होने की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक के पदों के लिए आवेदन 3 जून से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top