AFCAT Bharti 2025: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका, फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी के 284 पदों पर करें आवेदन – जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

AFCAT Bharti 2025

AFCAT Bharti 2025: भारतीय वायु सेना ने AFCAT 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है जिसके तहत फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांचो के लिए 284 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो देश सेवा का सपना देखते हैं और एयरफोर्स में ऑफिसर बनना चाहते हैं।
AFCAT परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होता है। इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 तक ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

AFCAT Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 मई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 जून 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 जुलाई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 जुलाई 2025
  • परीक्षा की तिथि – 23, 24 और 25 अगस्त 2025

यह भी पढ़ें: PF से लेकर आधार तक, जून 2025 से लागू हुए ये नियम जानना जरूरी है!

AFCAT Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

ब्रांच (Branch)पद का नाम (Name of Post)रिक्तियाँ (Vacancies) कुल पद (Total Posts)
पुरुष महिला 
फ्लाइंग फ्लाइंग   3
 ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)AE (L) (एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रॉनिक्स) 85 23 108 
AE (M) (एयरक्राफ्ट मैकेनिकल) 38 10 48 
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)  वेपन सिस्टम (WS) 1924 
प्रशासन (Admin) 46 12 58 
लेखा (Accounts) 11 
लॉजिस्टिक्स (Lgs) 11 15 
शिक्षा (Education) 
मौसम विज्ञान (Met) 
 कुल (Total)222 62 284 

AFCAT Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ब्रांच (Branch)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
फ्लाइंग फ्लाइंग   उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथमैटिक्स और फिज़िक्स विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
 ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)AE (L) (एयरक्राफ्ट इलेक्ट्रॉनिक्स)  उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथमैटिक्स और फिज़िक्स विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय 4 साल की डिग्री वाला स्नातक इंजीनियरिंग में होना चाहिए।
AE (M) (एयरक्राफ्ट मैकेनिकल)  उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथमैटिक्स और फिज़िक्स विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय 4 साल की डिग्री वाला स्नातक इंजीनियरिंग में होना चाहिए।  
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)  वेपन सिस्टम (WS) उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथमैटिक्स और फिज़िक्स विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 60 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।  
प्रशासन (Admin)  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 60 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।  तथा उम्मीदवार को Associate Membership of institution of Engineers द्वारा आयोजित A & B परीक्षा 60 % अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।  
लेखा (Accounts)  उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ बी.कॉम. डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। 
लॉजिस्टिक्स (Lgs)  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 60 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।  तथा उम्मीदवार को Associate Membership of institution of Engineers द्वारा आयोजित A & B परीक्षा 60 % अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।   
शिक्षा (Education)  10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।    
मौसम विज्ञान (Met)  10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों में B.Sc. ,60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए 

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। फ्लाइंग ब्रांच पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए जबकि ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी पदों पर चयनित होने तक उम्मीदवार अनिवार्य रूप से अविवाहित होना चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान शादी की आज्ञा नहीं होगी।

AFCAT Bharti 2025: आवेदन फीस

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹550 + GST का आवेदन शुल्क देना होगा। यह आवेदन शुल्क एक बार जमा होने के बाद फिर रिफंड करने का ऑप्शन नहीं होगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

AFCAT Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार AFCAT की ऑफिसियल वेबसाईट afcat.cdac.in पर जाएँ।
  • ‘Candidate Login’ पर क्लिक करें और ‘New User Registration’ का विकल्प चुनें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपने रजिस्टर्ड ई-मेल और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, ब्रांच, वरीयता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को पुन जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BPSC द्वारा 1250 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) से विभिन्न विभागों में होगा चयन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top