SSC Stenographer Bharti 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ₹51000 तक सैलरी

SSC Stenographer Bharti 2025

SSC Stenographer Bharti 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और यह 12वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के तहत ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2025 से शुरू हो चुकी है अतः इच्छुक उम्मीदवार SSC के ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल है। उम्मीदवारों को शॉर्ट हैंड और टाइपिंग में दक्ष होना चाहिए। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

SSC Stenographer Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 6 जून 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 जून 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 जून 2025
  • आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 22 जून 2025
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि – 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि – 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – जुलाई के अंतिम सप्ताह में

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका, फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी के 284 पदों पर करें आवेदन – जानें योग्यता व चयन प्रक्रिया

SSC Stenographer Bharti 2025: कुल रिक्तियाँ

SSC में इस वर्ष लगभग 261 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ग्रेड अनुसार रिएक्शन की संख्या इस प्रकार है:

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Posts )पदों की संख्या (No. of Posts)
1.स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’93
2.स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’168
कुल (Total)261

SSC Stenographer Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से शैक्षणिक योग्यता की कट ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 तक 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में भाग लेंगे उन्हें स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी) में दक्षता प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ पद के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 30 वर्ष जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ पद के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

SSC Stenographer Bharti 2025: आवेदन फीस

SSC Stenographer Bharti 2025 का आवेदन फॉर्म भरने के बाद अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन फीस जमा करना है। यह आवेदन फीस सभी उम्मीदवार 27 जून 2025 तक जमा कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

SSC Stenographer Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया कुछ तीन चरणों में पूरी होती है जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

यह पहला और मुख्य चरण है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में 200 अंकों के कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं जिसे हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान है। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questioms)अधिकतम अंक (Maximum Marks)
1.सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति5050
2.सामान्य जागरूकता5050
3.अंग्रेजी भाषा और समझ100100
कुल200200

2. स्किल टेस्ट (Skill Test)

यह चरण क्वालीफाइंग नेचर का होता है। इसमें उम्मीदवार की शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन की गति और सटीकता की जांच की जाती है।

ग्रेडडिक्टेशन की गतिसमय (ट्रांसक्रिप्शन)
Grade ‘C’100 शब्द/मिनटअंग्रेजी – 40 मिनट, हिंदी – 55 मिनट
Grade ‘D’80 शब्द/मिनटअंग्रेजी – 50 मिनट, हिंदी – 65 मिनट

नोट: उम्मीदवार को यह डिक्टेशन 10 मिनट के लिए दिया जाएगा। ट्रांसक्रिप्शन कंप्यूटर पर करना होगा।

3. दस्तावेज सत्यापन (DV)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और स्किल टेस्ट पास करने वाली उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह अंतिम चरण होता है, इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है। स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाईंग होता है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते। सभी डॉक्युमेंट्स सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार का चयन होता है।

SSC Stenographer Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार SSC की नई आधिकारिक वेबसाईट ssc.gov.in पर जाएँ।
  • अगर आपने पहले कभी SSC के नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘Register Now’ पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर आदि अपलोड करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब लॉगिन करके स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ Examination 2025 को चुनें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा केंद्र आदि डिटेल्स भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PF से लेकर आधार तक, जून 2025 से लागू हुए ये नियम जानना जरूरी है!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top