UPSC Pratibha Setu: UPSC में नहीं हुए चयनित? अब ‘प्रतिभा सेतु’ से मिल सकती है सरकारी या प्राइवेट नौकरी!

UPSC Pratibha Setu

UPSC Pratibha Setu: अगर आपने UPSC की तैयारी की है, परीक्षा दी है, इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन फाइनल सेलेक्शन लिस्ट में नाम नहीं आया तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है। UPSC ने एक नई पहल शुरू की है जिसका नाम है ‘प्रतिभा सेतु’। इसके जरिए ऐसे कैंडिडेट्स को एक और मौका मिलेगा, जो टैलेंटेड तो हैं लेकिन फाइनल चयन से चूक गए।
इस योजना के तहत UPSC इन छात्रों का डाटा निजी और सरकारी कंपनियों के साथ शेयर करेगा ताकि उन्हें नौकरियों के अच्छे मौके मिल सकें। यानी अब UPSC में चयनित न होने पर भी आपके पास सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन विकल्प है। आईए जानते हैं इस पहल से जुड़ी पूरी जानकारी

UPSC Pratibha Setu: क्या है प्रतिभा सेतु योजना?

प्रतिभा सेतु योजना UPSC की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य उन उम्मीदवारों को एक दूसरा मौका देना है जो UPSC की पारीक्षा के अंतिम चरण तक पहुँचे लेकिन फाइनल सेलेक्शन लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। ऐसे उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू जैसे कठिन चरण पार कर लिए होते हैं लेकिन थोड़े अंकों के अंतर से उनका चयन नहीं हो पाता।
पहले इस योजना को ‘Public Disclosure Scheme’ कहा जाता था लेकिन अब इसे नया और प्रेरणादायक नाम ‘प्रतिभा सेतु’ दिया गया है। इस योजना के तहत UPSC ऐसे प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का डाटा कंपनियों और सरकारी विभागों से साझा करता है ताकि उन्हें वैकल्पिक रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

UPSC Pratibha Setu: UPSC के पास 10,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों का डाटा

प्रतिभा सेतु योजना के तहत अभी तक 10,000 से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों का डाटा UPSC के पास उपलब्ध है। यह सभी वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने UPSC परीक्षाओं के विभिन्न चरणों जैसे- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पार किया लेकिन अंतिम चयन सूची (Final Merit List) में स्थान नहीं बना पाए।
UPSC प्रतिभाशाली युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य प्रोफाइल डिटेल्स को एक वेरीफाइड पोर्टल पर संग्रहीत करता है जिसे सरकारी और निजी कंपनियां देख सकती हैं। इस पहल का मकसद यह है कि देश का टैलेंट बर्बाद ना हो और उन्हें वैकल्पिक नौकरी के अवसर मिल सकें। कंपनियां सीधे उम्मीदवारों से संपर्क कर सकती हैं और उन्हें इंटरव्यू के लिए बुला सकती हैं।

UPSC Pratibha Setu: योजना के तहत UPSC की ये परीक्षाएँ होंगी शामिल

प्रतिभा सेतु योजना में UPSC की कई प्रमुख परीक्षाएँ शामिल की गई हैं। इन सभी परीक्षाओं में वे अभ्यर्थी जो इंटरव्यू तक पहुंच चुके हैं लेकिन अंतिम चयन सूची में शामिल नहीं हुए, वे प्रतिभा सेतु के तहत इस डेटाबेस में शामिल किया जा सकते हैं। UPSC की कुछ प्रमुख परीक्षाएँ इस प्रकार हैं जो प्रतिभा सेतु योजना के तहत शामिल किए गए हैं:

  1. सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination)
  2. भारतीय वन सेवा परीक्षा (Indian Forest Service)
  3. भारतीय अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा (Indian Engineering Services Examination)
  4. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services Examination)
  5. संघ लोक लेखा सेवा परीक्षा (Indian Economic Services/Indian Statistical Services)
  6. कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट परीक्षा (Combined Geo-Scientist Examination)

नोट: वे परीक्षाएं जिनमें इंटरव्यू नहीं होता या जिनका फाइनल चयन UPSC के बजाय किसी अन्य बोर्ड या मंत्रालय द्वारा होता है वह प्रतिभा सेतु योजना के तहत शामिल नहीं होगी। इन परीक्षाओं में NDA, CDS, CAPF, SO/Steno, EPFO, ESIC आदि परीक्षाएँ सम्मीलित हैं।


FAQ.
प्रश्न: क्या यह योजना केवल सिविल सेवा परीक्षा के लिए है?
उत्तर: नहीं, यह योजना उन सभी UPSC परीक्षाओं के लिए लागू है जिनमें इंटरव्यू होता है जैसे- CSE, IFS, ESE आदि।

प्रश्न: क्या इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों नौकरियां मिल सकती हैं?
उत्तर: हां, UPSC सरकारी विभाग और निजी कंपनियों को ऐसे उम्मीदवारों का डाटा देता है जिससे उन्हें रोजगार का मौका मिल सके।

प्रश्न: क्या उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है?
उत्तर: नहीं, यह प्रक्रिया UPSC द्वारा स्वतः की जाती है। योग्य उम्मीदवारों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

प्रश्न: इस योजना में कौन सी यूपीएससी परीक्षाएं शामिल नहीं होगी?
उत्तर: NDA, CDS, CAPF जैसी परीक्षाएँ शामिल नहीं होंगी क्योंकि इनमें UPSC केवल लिखित परीक्षा आयोजित करता है इंटरव्यू नहीं।

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से Tatkaal टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब बिना आधार और ओटीपी के नहीं मिलेगी सीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top