BPSC Special Teacher Bharti 2025: 7279 पदों पर बम्पर भर्ती, 2 जुलाई से आवेदन शुरू – पूरी जानकारी यहाँ देखें

BPSC Special Teacher Bharti 2025

BPSC Special Teacher Bharti 2025: BPSC ने एक बार फिर से शानदार मौका दिया है उन उम्मीदवारों को जो शिक्षक बनना चाहते हैं। इस बार 7279 स्पेशल टीचर पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। अगर आपने स्पेशल एजुकेशन में डिग्री, डिप्लोमा या B.Ed किया है और आपके पास CRR नंबर है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी। अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह मौका बिल्कुल न गवाएँ।

BPSC Special Teacher Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 19 जून 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 जुलाई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 जुलाई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 28 जुलाई 2025
  • लिखित परीक्षा की तिथि – सितंबर 2025 (संभावित)

यह भी पढ़ें: UPSC में नहीं हुए चयनित? अब ‘प्रतिभा सेतु’ से मिल सकती है सरकारी या प्राइवेट नौकरी!

BPSC Special Teacher Bharti 2025: विषय वाइज़ रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)  विषयरिक्तियाँ  कुल रिक्तियाँ  
विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5) विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 6 से 8) 
1.प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात 285 83 368 
 2.पूर्ण दृष्टिबाधित 558  211769 
 3. श्रवण बाधित988  3171305 
 4. अल्प दृष्टिबाधित 931 3471278 
 5. वाच्य एवं भाषा दिव्यांगता 1370 3401710 
 6. बौद्धिक दिव्यांगता 544 201745 
 7. स्वलीनता 92 29121 
 8. विशेष अधिगम दिव्यांगता 478 120598 
 9. बहु दिव्यांगता 288 97385 
कुल (Total) 7,279 

BPSC Special Teacher Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

1. विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5) 

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से विशेष शिक्षा में D.El.Ed. सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए साथ ही साथ RCI का वैलिड CRR नंबर धारक होना चाहिए।

2. विशेष विद्यालय अध्यापक (कक्षा 6 से 8) 

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से विशेष शिक्षा में B.Ed. के साथ-साथ RCI का वैलिड CRR नंबर धारक होना चाहिए।
  • अंतर दिव्यांगता क्षेत्र में 6 माह का अध्यापन का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BPSC Special Teacher Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), पिछड़ा वर्ग (BC)/अति पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹750
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹200
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹200

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

BPSC Special Teacher Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के ऑफिसियल वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • ‘Apply Online’ सेक्शन में जाएँ और Special Teacher Bharti 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि आदि दर्ज करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, CRR नंबर, केटेगरी आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top