ULI 2025: डिजिटल इंडिया की रफ्तार अब लोन की दुनिया में भी देखने को मिल रही है। Unified Lending Interface एक ऐसा ही नया डिजिटल सिस्टम है। जैसे यूपीआई (UPI) ने पैसों के लेनदेन को आसान बना दिया वैसे ही ULI यानी Unified Lending Interface अब लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बना रहा है जिसकी मदद से अब आपको लोन लेने के लिए न बैंक की लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और न ही ढेर सारे डाक्यूमेंट्स इकट्ठा करने होंगे।
बस मोबाइल से कुछ क्लिक्स (Clicks) कीजिए और बैंक खुद आपकी क्रेडिट जानकारी जुटा लेगा वह भी आपकी अनुमति से। MSME, छोटे व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सिस्टम एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। आईए जानते हैं RBI की इस नई पहल के बारे में
ULI 2025: ULI क्या है ?
ULI का पूरा नाम है Unified Lending Interface. जैसे आपने देखा होगा कि UPI ने पैसों के लेनदेन को मोबाइल से कुछ ही सेकंड में आसान बना दिया, ठीक वैसे ही ULI लोन लेने की प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बना रहा है।
इसकी शुरुआत 2023 के अंत में पायलट तौर पर RBI की सहायक संस्था RBIH (Reserve Bank Innovation Hub) की ओर से की गई थी जो भारत के वित्तीय सिस्टम में तकनीकी इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इसका मकसद है कि हर आम आदमी, छोटा व्यापारी या नया बिजनेस जल्दी और आसानी से लोन पा सके।
ULI 2025: ULI के मुख्य फायदे
- तेज लोन प्रोसेसिंग: ULI से लोन लेना उतना ही आसान हो गया है जितना UPI से पैसे भेजना। सिर्फ कुछ क्लिक्स में आपका लोन प्रोसेस हो सकता है।
- बिना कागजी झंझट – सब कुछ डिजिटल: अब आपको ढेर सारे डाक्यूमेंट्स ले जाने की जरूरत नहीं है। GST, बैंक स्टेटमेंट, ITR जैसे डाटा सीधे ऑनलाइन शेयर किये जा सकते हैं वो भी आपकी मंजूरी से।
- कम समय में लोन अप्रूवल: पहले जहाँ लोन अप्रूवल में कई दिन लगते थे वहीं ULI के जरिए मिनटों या कुछ घंटों में ही लोन मंजूरी मिल सकती है।
- छोटे कारोबारियों के लिए वरदान: ULI छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों को बिना किसी गारंटी के भी लोन तक आसान पहुँच देता है।
- धोखाधड़ी की संभावना कम: ULI में सब कुछ ट्रैक होता है और डाटा किसी तीसरे पक्ष के जरिए नहीं बल्कि सीधे अधिकृत चैनल से आता है जिससे फ्रॉड के चांस बहुत कम हो जाते हैं।
ULI 2025: ULI कैसे काम करता है ?
जैसे आप UPI से पैसे भेजते हैं बस मोबाइल नंबर या QR कोड डालकर वैसे ही ULI से आप मिनटों में लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं, बिना किसी काग़जी झंझट के। आईये इसे स्टेप बाय स्टेप समझते हैं:
- मान लीजिए आप ₹2 लाख का लोन लेना चाहते हैं। आप बैंक या फिनटेक ऐप के जरिए लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं।
- बैंक को यह जानने के लिए कि आप लोन चुकाने के लायक हैं या नहीं, आपकी इनकम और खर्च की जानकारी चाहिए जैसे- बैंक स्टेटमेंट, GST डाटा या ITR।
- ULI सिस्टम के जरिए आप मोबाइल पर एक बटन दबाकर मंजूरी देते हैं कि बैंक आपके GST, बैंक स्टेटमेंट या ITR डाटा को एक बार देख सकता है।
- ULI आपके डाटा को अकाउंट एग्रीगेटर (AA) जैसे सुरक्षित प्लेटफार्म के जरिए बैंक भेजता है वह भी पूरी तरह इंक्रिप्टेड और सुरक्षित तरीके से।
- डाटा मिलते ही बैंक तुरंत आपकी क्रेडिट प्रोफाइल बनता है और देखता है कि आप लोन लेने के योग्य हैं या नहीं।
- अगर सब कुछ ठीक रहता है तो बैंक कुछ ही मिनटों या घंटे में लोन अप्रूव कर देता है और पैसा आपके खाते में भेज देता है।
ULI 2025: निष्कर्ष
ULI अब लोन लेने का तरीका बदल रहा है जैसे यूपीआई ने पैसे भेजने की दुनिया बदल दी। यह सिस्टम खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनके पास ज्यादा डॉक्यूमेंट्स नहीं होते या जो पहली बार लोन ले रहे हैं जैसे- छोटे दुकानदार, युवा उद्यमी और MSME।
RBIH द्वारा विकसित यह प्लेटफार्म भारत की डिजिटल क्रांति को क्रेडिट की दुनिया में आगे ले जाने वाला है। आने वाले समय में ULI हर आम नागरिक को तेज, आसान और भरोसेमंद से लोन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए 5670 पदों पर बंपर भर्ती, Peon पदों पर मौका, अभी करें आवेदन



