Indian Navy Bharti 2025: भारतीय नौसेना ने जून 2026 के कोर्स के लिए 260 शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो देश की सेवा करते हुए एक सम्मानजनक और चुनौती पूर्ण कैरियर बनाना चाहते हैं। भर्ती में Executive, Pilot, ATC, Logistics, Law, Education, Engineering, electrical और Naval constructor जैसी शाखाओं में पद शामिल हैं।
योग्य उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में विस्तार से
Indian Navy Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 सितंबर 2025
- शॉर्टलिस्टिंग परिणाम (SSB इंटरव्यू के लिए) – सितंबर/अक्टूबर 2025 (संभावित)
- SSB इंटरव्यू की तिथि – अक्टूबर – दिसंबर 2025 (संभावित)
- कोर्स प्रारंभ – जून 2026
यह भी पढ़ें: विभिन्न बैंकों में 10,277 पदों पर बंपर भर्ती, ग्राहक सेवा सहायक (CSA) के पदों पर मौका जल्द करें आवेदन
Indian Navy Bharti 2025: ब्रांच वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रमांक संख्या (S.no.) | ब्रांच का नाम (Name of Branch) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | एग्जीक्यूटिव ब्रांच (Executive Branch) | 57 |
| 2. | पायलट (Pilot) | 24 |
| 3. | नवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Naval Air Operations Officer) | 20 |
| 4. | एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (Air traffic controller) | 20 |
| 5. | लॉजिस्टिक्स (Logistics) | 10 |
| 6. | नवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर (Naval armament inspectorate Cadre) | 20 |
| 7. | विधि (Law) | 02 |
| 8. | शिक्षा (Education) | 15 |
| 9. | इंजीनियरिंग ब्रांच (Engineering branch) | 36 |
| 10. | इलेक्ट्रिकल ब्रांच (Electrical branch) | 40 |
| 11. | नवल कंस्ट्रक्टर (Naval Instructor) | 16 |
| कुल (Total) | 260 |
Indian Navy Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| क्रमांक संख्या (S.no.) | ब्रांच का नाम (Name of Branch) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
|---|---|---|
| 1. | एग्जीक्यूटिव ब्रांच (Executive Branch) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech. किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ। |
| 2. | पायलट (Pilot)/ नवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Naval Air Operations Officer)/ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (Air traffic controller) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech. किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ। नोट: उम्मीदवार 10वीं और 12वीं की परीक्षा 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और अंग्रेजी विषय में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। |
| 3. | लॉजिस्टिक्स (Logistics) | BE/B.Tech. (प्रथम श्रेणी) या MBA (प्रथम श्रेणी) या B.Sc./B.Com/B.Sc. (IT) (प्रथम श्रेणी) + PG Diploma in Finance/Logitics/Supply Chain Management या MCA/M.Sc. (IT) (प्रथम श्रेणी) |
| 4. | नवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर (Naval armament inspectorate Cadre) | BE/B.Tech. (Electrical/Electronics/Mechanical) 60% अंकों के साथ या Electronics/Physics में M.Sc. |
| 5. | विधि (Law) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की परीक्षा 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। |
| 6. | शिक्षा (Education) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ M.Sc. (Math/Physics/Chemistry), BE/B.Tech. (किसी भी इंजीनियरिंग शाखा), MCA या M.Sc. (IT) उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 7. | इंजीनियरिंग ब्रांच (Engineering branch) | संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में 60% अंकों के साथ BE/B.Tech. उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 8. | इलेक्ट्रिकल ब्रांच (Electrical branch) | संबंधित इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स डिसिप्लिन में BE/B.Tech. 60% अंकों के साथ BE/B.Tech.उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 9. | नवल कंस्ट्रक्टर (Naval Instructor) | Naval Architecture/ Mechanical/ Civil/ Structural/ Electrical/ Electronics आदि में 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
| क्रमांक संख्या (S.no.) | ब्रांच का नाम (Name of Branch) | आयु सीमा (Age Limit) |
|---|---|---|
| 1. | एग्जीक्यूटिव ब्रांच (Executive Branch) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
| 2. | पायलट (Pilot) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष |
| 3. | नवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Naval Air Operations Officer) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष |
| 4. | एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (Air traffic controller) | न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष |
| 5. | लॉजिस्टिक्स (Logistics) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
| 6. | नवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट कैडर (Naval armament inspectorate Cadre) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
| 7. | विधि (Law) | न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष |
| 8. | शिक्षा (Education) | न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष |
| 9. | इंजीनियरिंग ब्रांच (Engineering branch) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
| 10. | इलेक्ट्रिकल ब्रांच (Electrical branch) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
| 11. | नवल कंस्ट्रक्टर (Naval Instructor) | न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 24.5 वर्ष |
Indian Navy Bharti 2025: आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST) के उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यानी केवल रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरना है इसके अंतर्गत कोई पेमेंट स्टेप नहीं होगा।
Indian Navy Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में होगा:
1. शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting)
ऑनलाइन आवेदन के बाद, उम्मीदवारों को BE/B.Tech या अन्य संबंधित डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कुछ शाखाओं जैसे- Pilot, Observer, ATC) में 10th और 12th के अंग्रेजी अंक देखे जाएँगे। प्रत्येक ब्रांच के के लिए अलग-अलग कटऑफ तय होगी।
2. SSB इंटरव्यू
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो दो चरणों में होता है:
Stage Ⅰ
प्रथम चरण में सबसे पहले शॉर्टलिस्टेड स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत सभी उम्मीदवारों को Officer intelligence Rating Test, Picture Perception & Discussion Test देना होगा।
Stage ⅠⅠ
प्रथम चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा जिसमें Psychological Tests, Group Testing Officer (GTO) Tasks और Personal Interview के माध्यम से उम्मीदवारों की परीक्षा दी जाएगी।
3. मेडिकल परीक्षा (Medical Exam)
SSB इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट (Medical Test) होगा। Navy के मेडिकल मानकों के अनुसार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
4. मेरिट लिस्ट और जॉइनिंग
चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट SSB प्रदर्शन और मेडिकल क्लीयरेंस के आधार पर बनेगी। अंतिम चयनित उम्मीदवारों को Indian Naval Academy, Ezhimala में जून 2026 से ट्रेनिंग दी जाएगी।
Indian Navy Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार भारतीय नौसेना की ऑफिसियल वेबसाईट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘Register’ पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड सेट करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपने ई-मेल और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके ‘Apply Online’ सेक्शन में जाएं।
- अपनी भर्ती SSC officer Entry – June 2026 Course का विकल्प चुनें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी जानकारियां भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 112 फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती, प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट के पदों पर सुनहरा मौका – अभी करें आवेदन



