UP Police SI Bharti 2025: UP पुलिस में बने सब-इंस्पेक्टर, 4543 पदों पर भर्ती शुरू, आज ही करें आवेदन

UP Police SI Bharti 2025

UP Police SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने वर्ष 2025 के लिए सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों पर कुल 4543 रिक्तियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सिविल पुलिस, PAC, SSF और महिला बटालियन के लिए पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक माप (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को ₹65,000 प्रतिमाह वेतन और सम्मानजनक सरकारी क्या अवसर मिलेगा। अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे योग्यता आवेदन प्रक्रिया के बारे में

UP Police SI Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 12 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की – 12 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 11 सितंबर 2025
  • लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13 सितंबर 2025
  • लिखित परीक्षा की तिथि – बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: भारतीय विमानपत्तन (AAI) प्राधिकरण में GATE स्कोर से 976 पदों पर सुनहरा मौका, वेतन ₹1.40 लाख तक – तुरंत करें आवेदन

UP Police SI Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्यापद का नामपदों की संख्या
1.उप निरीक्षक नागरिक पुलिस4,242
2.प्लाटून कमांडर PAC/ उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस135
3.प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (SSF)60
4.महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला बटालियन)106
कुल (Total)4,543

UP Police SI Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • DOEACC/NIELIT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट धारक होना चाहिए।
  • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की है या राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। कैटिगरी वाइज उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 8 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

UP Police SI Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

UP Police SI Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर चयन की प्रक्रिया कुल 4 चरणों में संपन्न होगी जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) है। इन सभी का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

1. लिखित परीक्षा (Written examination)

सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो पेन और पेपर मोड में होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार की इस परीक्षा में 400 अंकों के कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी और नकारात्मक अंकन का कोई प्रावधान नहीं है

क्रम संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
1.सामान्य हिंदी (General Hindi)40100
2.मूल विधि/ संविधान/ सामान्य ज्ञान (Substantive law/ Constitution/ General knowledge)40100
3.संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा (Numerical and Mental ability test)40100
4.मानसिक अभिरुचि/ परीक्षा बुद्धि लब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा (Mental aptitude test/ Intelligence quotient test/ Reasoning test)40100
कुल (Total) 160400

शारीरिक मापदंड परीक्षण (Physical standard test)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों पर शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी ऊंचाई, सीना और वजन आदि की माप की जाएगी।

श्रेणी (Category)ऊँचाई (Height)सीना (Chest)वजन (Weight)
पुरुष (Man)न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर (ST अभ्यर्थियों के लिए 160 सेंटीमीटर)79 सेंटीमीटर (फुलाकर 84 सेंटीमीटर)लागू नहीं
महिला (Woman)न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर (ST अभ्यर्थियों के लिए 147 सेंटीमीटर)लागू नहींन्यूनतम 40 किलोग्राम

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency test)

शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी। जो अभ्यर्थी इस समय अंतराल में दौड़ पूरी नहीं करेंगे उन्हें भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन (DV)

लिखित परीक्षा, PST, PET परीक्षणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म तिथि, पहचान पत्र और आरक्षण से संबंधित डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी ।
सभी परीक्षणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा और उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

UP Police SI Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाईट uppbpb.gov.in पर जाएँ।
  • One time registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • OTR पूरा होने पर आपको एक OTR नंबर मिलेगा जिसे आवेदन के समय उपयोग करना होगा।
  • अब अपने OTR से लॉगिन करके पोर्टल में प्रवेश करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी तथा अन्य जरूरी जानकारियां भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NIACL में प्रशासनिक अधिकारी (AO) के 550 पदों पर सुनहरा अवसर ₹90,000 तक वेतन, जल्दी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top