LIC AAO and AE Bharti 2025: LIC में करियर का सुनहरा मौका, 841 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

LIC AAO and AE Bharti 2025

LIC AAO and AE Bharti: अगर आप सरकारी नौकरी के साथ बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं तो LIC की AAO एवं AE भर्ती 2025 आपके लिए एक गोल्डन चांस है। AAO पद के लिए स्नातक और AE पद के लिए इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बेहद आकर्षक सैलरी मिलेगी जो लगभग ₹88,000 से ₹1,69,000 प्रति माह तक होगी।
आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी में काम करने का अवसर मिलेगा जिससे उन्हें नौकरी की सुरक्षा और करियर में उन्नति दोनों मिलेंगे। अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह जल्द से जल्द आवेदन करें।

LIC AAO and AE Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025
  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) की तिथि – 3 अक्टूबर
  • मुख्य परीक्षा (Mains Examination) की तिथि – 8 नवंबर 2025
  • इंटरव्यू (Interview) की तिथि – दिसंबर 2025
  • फाइनल रिजल्ट घोषित होने की तिथि – जनवरी 2026

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस में SI और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी

LIC AAO and AE Bharti 2025: पदानुसार/केटेगरी रिक्तियों की संख्या

1. AAO (Generalist) पद

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)142
2.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)91
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)38
4.अनुसूचित जाति (SC)51
5.अनुसूचित जनजाति (ST)28
कुल (Total)350

2. AAO (Specialist) पद

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant)30
2.कंपनी सेक्रेट्री (Company Secretary)10
3.बीमांकक (Actuary)30
4.बीमा विशेषज्ञ (Insurance Specialist)310
5.लीगल (Legal)30
कुल (Total)410

3. सहायक अभियंता (Assistant engineer)

क्रम संख्यापद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सहायक अभियंता (सिविल)50
2.सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)31
कुल (Total)81

LIC AAO and AE Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

1. AAO (Generalist) पद

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।

2. AAO (Specialist) पद

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
1.चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. उम्मीदवार ICAI का एसोसिएट सदस्य होना चाहिए।
2.कंपनी सेक्रेट्री (Company Secretary)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. उम्मीदवार ICSI का सदस्य होना चाहिए।
3.बीमांकक (Actuary)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवार एक्चुअरियल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) की सभी परीक्षाएं उत्तीर्ण होना चाहिए।
4.बीमा विशेषज्ञ (Insurance Specialist)1. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. जीवन बीमा में व्यावसायिक योग्यता रखने के साथ-साथ 5 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव होना चाहिए।
5.लीगल (Legal)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित होना चाहिए और वकालत का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

3. सहायक अभियंता (Assistant engineer)

  • उम्मीदवार AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भारतीय विश्वविद्यालय संस्थान से संबंधित क्षेत्र में B.E./B.Tech. उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव (केवल सिविल) होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को कैटिगरी के अनुसार अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

LIC AAO and AE Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹700+GST
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹85+GST

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

LIC AAO and AE Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक इंजीनियर (AE) के पदों पर क चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

1. AAO (स्पेशलिस्ट) (CA/CS/बीमांकक/ बीमा विशेषज्ञ) और इंजीनियर

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा 1 घंटे की होगी और नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता (Reaoning Ability)353520 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)353520 मिनट
अंग्रेजी भाषा (Englih Language)303020 मिनट
कुल (Total)1007060 मिनट

नोट: अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी और इसके अंक रैंकिंग में नहीं जोड़े जाएंगे।

मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें 150 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 150 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी। दोनों परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएँगी और परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे 30 मिनट होगी। मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं होगा।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता303020 मिनट
सामान्य ज्ञान202010 मिनट
प्रोफेशनल ज्ञान5010030 मिनट
कुल (Total)10015060 मिनट

नोट: मुख्य परीक्षा के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अलावा 150 नंबर के वर्णनात्मक प्रश्न भी पूछे जाएंगे जिसमें प्रोफेशनल ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रोफेशनल ज्ञान की परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसके अंतर्गत पूछे जाने वाले 6 प्रश्नों में से 4 प्रश्न अटेंप्ट करना अनिवार्य है। अंग्रेजी भाषा विषय के अंतर्गत 2 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 25 अंकों के होंगे परंतु अंग्रेजी भाषा की वर्णनात्मक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी, इसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

2. AAO (लीगल) पद

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता (Reaoning Ability)353520 मिनट
अंग्रेजी भाषा (Englih Language)353520 मिनट
सामान्य ज्ञान (GK)303020 मिनट
कुल (Total)1007060 मिनट

नोट: सामान्य ज्ञान की परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी और इसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता303020 मिनट
सामान्य ज्ञान202010 मिनट
प्रोफेशनल ज्ञान5010030 मिनट
कुल (Total)10015060 मिनट

नोट: मुख्य परीक्षा के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अलावा 150 नंबर के वर्णनात्मक प्रश्न भी पूछे जाएंगे जिसमें प्रोफेशनल ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रोफेशनल ज्ञान की परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसके अंतर्गत पूछे जाने वाले 6 प्रश्नों में से 4 प्रश्न अटेंप्ट करना अनिवार्य है। अंग्रेजी भाषा विषय के अंतर्गत 2 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 25 अंकों के होंगे परंतु अंग्रेजी भाषा की वर्णनात्मक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी, इसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

3. AAO (जेनरलिस्ट)

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा 1 घंटे की होगी और नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं होगा।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता (Reaoning Ability)353520 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)353520 मिनट
अंग्रेजी भाषा (Englih Language)303020 मिनट
कुल (Total)1007060 मिनट

मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)समय (Time)
तार्किक क्षमता309040 मिनट
सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स306020 मिनट
डेटा विश्लेषण और विवेचन309040 मिनट
बीमा और वित्तीय बाजार की जानकारी306020 मिनट
कुल (Total)120300 2 घंटे

नोट: इसके अलावा अंग्रेजी भाषा की एक वर्णनात्मक परीक्षा 25 अंकों की केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंको को रैंकिंग के लिए नहीं जोड़ा जाएगा।

LIC AAO and AE Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाईट licindia.in पर जाएँ।
  • ‘Careers’ में जाकर ‘Recruitment of AAO/AE 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करने पर आप IBPS की वेबसाईट पर पहुंच जाएंगे, वहां ‘Click Here For New Registration’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में इंटर कॉलेजों में 1516 लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top