BOB HR Bharti 2025: बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) साल 2025 में युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस भर्ती के तहत HR के 330 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें Deputy Manager, Assistant Manager और Assistant Voice President जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और बैंक द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2025 है अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।
BOB HR Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30 जुलाई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29 अगस्त 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 29 अगस्त 2025
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर जल्द घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: BSF में Radio Operator और Radio Mechanic के 1121 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
BOB HR Bharti 2025: विभागानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | विभाग का नाम (Name of Department) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | Digital | 20 |
| 2. | MSME | 300 |
| 3. | Risk Management | 10 |
| कुल (Total) | 330 |
BOB HR Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
| क्रम संख्या (S.No.) | पद का नाम (name of post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification) |
|---|---|---|
| 1. | असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) | 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Bachelor’s degree) उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. MBA/PG Diploma (Management/Finance/Marketing) रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। |
| 2. | डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager) | 1. संबंधित क्षेत्र (जैसे- IT, Computer Science, Risk Management, Finance, Economics) में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। 2. कुछ पदों पर विशेषज्ञ प्रमाण पत्र जैसे- Risk Management, Cybersecurity, Digital Banking आदि होने चाहिए। |
| 3. | असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) | 1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA/PGDM/CA/ICWA/CS में स्नातक/परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 2. उम्मीदवार के पास CISSP/CTPRP/CISM/CRISC प्रमाण पत्र होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग अलग है जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु मे नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwD वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
BOB HR Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹850
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹175
- महिला (Women) उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन फीस : ₹175
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
BOB HR Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
बैंक ऑफ़ बड़ौदा इन पदों पर चयन के लिए मल्टी स्टेज प्रक्रिया अपनाता है। इसमें उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर परखा जाता है।
1. शॉर्ट लिस्टिंग (Shortlisting)
सबसे पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य योग्यताओं के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही अगले चरण अर्थात इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।
2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की डोमेन नॉलेज, बैंकिंग स्किल्स, पर्सनैलिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स का मूल्यांकन किया जाएगा।
3. ग्रुप डिस्कशन/अन्य मूल्यांकन (Optional)
कुछ पदों के लिए Group Discussion या अन्य Assesment Test भी आयोजित किया जा सकता है। या मुख्य रूप से मैनेजमेंट/-लीडरशिप रोल जैसे असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) के लिए लागू होगा।
अंतिम चयन इंटरव्यू और/या ग्रुप डिस्कशन में प्रदर्शन तथा अनुभव एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
BOB HR Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाईट www.bankofbaroda.in पर जाएँ।
- उसके बाद ‘Career’ सेक्शन में जाकर पर क्लिक करें और भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा अतः जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पोस्ट आदि का चयन करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ‘Reference Number’ मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा अन्य आवश्यक डीटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LIC में करियर का सुनहरा मौका, 841 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन



