DSSSB Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने हाई कोर्ट में Court attendant, Room attendant और Security attendant के कुल 334 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू होकर 24 सितंबर 2025 तक चलेगी।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में है। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से
DSSSB Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 14 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 26 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2025
- परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 330 नई वैकेंसी, डिप्टी मैनेजर पदों पर सुनहरा मौका, 29 अगस्त तक करें आवेदन
DSSSB Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.No.) | पद का नाम (Name of post) | पदों की संख्या (Number of posts) |
|---|---|---|
| 1. | Court Attendant | 295 |
| 2. | Court Attendant (S) | 22 |
| 3. | Court Attendant (L) | 01 |
| 4. | Room Attendant (H) | 13 |
| 5. | Security Attendant | 3 |
| कुल (Total) | 334 |
DSSSB Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। या
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा (Age limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को उनके केटेगरी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
DSSSB Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
DSSSB Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
DSSSB Bharti 2025 के तहत Court attendant, Room attendant और Security attendant के पदों पर चयन 2 चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण में इंटरव्यू होगा।
1. लिखित परीक्षा (Written examination)
लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान किया गया है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।
| क्रम संख्या (S.No.) | विषय (Subject) | अंक (Marks) |
|---|---|---|
| 1. | हिंदी (Hindi) | 25 |
| 2. | अंग्रेजी (English) | 25 |
| 3. | सामान्य ज्ञान (GK) | 25 |
| 4. | अंक गणित (Arithmetic) | 25 |
| कुल (Total) | 100 |
2. साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (PT) तथा संबंधित क्षेत्र के बारे में उनकी जानकारी का परीक्षण किया जाएगा। यह इंटरव्यू 15 अंकों का होगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जन्म उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
DSSSB Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइईट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ।
- ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद हाईकोर्ट अटेंडेंट के पद के लिए आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSF में Radio Operator और Radio Mechanic के 1121 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू



