BSSC Office Attendant Bharti 2025: 3,727 पदों पर बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹56,900 तक – जल्द करें आवेदन

BSSC Office Attendant Bharti 2025

BSSC Office Attendant Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) के कुल 3,727 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर खास तौर पर उन अभ्यार्थियों के लिए है जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की है और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी जो 26 सितंबर 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी पर्याप्त आरक्षण रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 रुपए से लेकर ₹56,900 तक वेतन मिलेगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह BSSC की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Office Attendant Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 4 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 25 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2025
  • परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: BHEL में कारीगर के 515 पदों पर बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर – जल्द करें आवेदन

BSSC Office Attendant Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)1700
2.पिछड़ा वर्ग (BC)238
3.अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)702
4.पिछड़े वर्ग की महिलाएं102
5.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)374
6.अनुसूचित जाति (SC)564
7.अनुसूचित जनजाति (ST)47
कुल (Total)3,727

BSSC Office Attendant Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कम से कम 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। सभी श्रेणी के दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

BSSC Office Attendant Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा बिहार राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹540
  • बिहार के स्थायी निवासी अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹135
  • बिहार के स्थायी निवासी सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹135

BSSC Office Attendant Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

लिखित परीक्षा (ritten examination)

सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40,000 से ज्यादा होती है तो आयोग प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर सकता है अन्यथा सीधे मुख्य लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और उत्तर गलत होने पर निर्धारित अंकों में से 1 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी जबकि दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)अंक (Marks)
1.अंकगणित (Arithmetic)30
2.सामान्य ज्ञान (GK)40
3.सामान्य हिंदी (General Hindi)30
कुल (Total)100

दस्तावेज सत्यापन (Document verification)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। यहां पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि की जांच की जाएगी। कुछ पदों पर नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी कराया जा सकता है।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

BSSC Office Attendant Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार BSSC की ऑफिसियल वेबसाईट onlinebssc.com पर जाएँ।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्मतिथि आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में Court, Roomऔर Security Attendant के 334 पदों पर बंपर भर्ती – 10वीं पास करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top