DSSSB Recruitment 2025: 615 पद, दिल्ली में Assistant Superintendent, Forest Guard सहित विभिन्न पदों पर सुनहरा अवसर – जल्द करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2025

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C श्रेणी में कुल 615 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में Assistant Superintendent, Caretaker, Forest Guard सहित कई अन्य पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 16 सितंबर 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती के तहत 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और टेक्निकल क्वालीफिकेशन वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी (₹19,900 से ₹47,600) दी जाएगी। यह भर्ती दिल्ली सरकार में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

DSSSB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 31 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2025
  • परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर DSSSB द्वारा जारी की जाएगी

यह भी पढ़ें: बिहार में Office Attendant के 3,727 पदों पर बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹56,900 तक – जल्द करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)294
2.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)159
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)49
4.अनुसूचित जाति (SC)74
5.अनुसूचित जनजाति (ST)39
कुल (Total)615

DSSSB Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

क्रम संख्या (S.no.)शैक्षणिक योग्यता(Educational qualification)पद का नाम (Name of Post)
1.10वीं / 12वीं पास (10th / 12th)Assistant Public Health Inspector, Asst security officer, Bailiff, Stenographer, Asst librarian, Junior Computer Operator, Caretaker, Forest guard, Assistant store keeper, Work assistant
2.स्नातक / परास्नातक (Graduation / Post graduation)Statistical clerk, Nayab Thasildar, Senior investigator, Conservation assistant, Assistant Superintendent, Chief accountant, Assistant editor, Sub-editor, Head librarian, Inspecting officer, Senior Laboratory assistant, Accountant, UDC (accounts/auditor), Technical assistant (Hindi)
3.आईटीआई / डिप्लोमा (ITI / Diploma)Mason, junior draughtsman (electric), Surveyor, Pharmacist (Unani), Junior engineer
4.स्पेशलाइज्ड क्वालिफिकेशन (Specialied Qualification)Assistant account officer, Programmer, TGT, Music teacher, Technical supervisor (radiology)

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 37 वर्ष (पद अनुसार अलग-अलग) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

DSSSB Recruitment 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
  • अनुसूचित जाति (SC,) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

इस भर्ती के तहत चयन कुल 3 चरणों में संपन्न होगा जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट (Skill Test) तथा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन (DV) शामिल होंगे। पूरी डिटेल्स इस प्रकार हैं:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सबसे पहले और मुख्य चरण है। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्यतः पेपर 2 Tier में हो सकते हैं पर कुछ पदों पर केवल Tier-1 पर्याप्त होगा। परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता (General Awareness), तर्क क्षमता (Reasoning), मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude), अंग्रेजी (English), हिंदी (Hindi) और विषय आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई (1/4) अंक की कटौती की जाएगी।

2. स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / शॉर्टहैंड टेस्ट (जहाँ लागू हो)

तकनीकी और क्लर्कल पदों के लिए जैसे- Mason, Surveyor, Statikstical Clerk, Typist आदि पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा जिसके माध्यम से उम्मीदवारों का संबंधित पदों के लिए योग्यता का आकलन किया जाएगा। फॉरेस्ट गार्ड जैसे पदों के लिए फिजिकल एंडोरेंस टेस्ट (PET) भी लिया जा सकता है।

3. दस्तावेज सत्यापन (DV)

लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों से शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र आदि की जांच की जाएगी। कुछ पदों जैसे- Forest Guard, Caretaker आदि के लिए अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस टेस्ट अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों, स्किल/फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के अनुसार संबंधित विभाग में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

DSSSB Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाईट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ।
  • नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Advertisement NO. 02/2025 का चयन करें और संबंधित पोस्ट चुनकर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता, श्रेणी आदि डीटेल्स सही-सही भरे।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फार्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BHEL में कारीगर के 515 पदों पर बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर – जल्द करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top