RPSC Senior Teacher Bharti 2025: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 6500 पदों पर सुनहरा मौका! अभी करें आवेदन

RPSC Senior Teacher Bharti 2025

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ शिक्षकों (Senior Teacher) के 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो राजस्थान में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह RPSC की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत आदि विषयों के लिए पद शामिल हैं। ऐसे उम्मीदवार जो स्नातक उत्तीर्ण हैं और साथ में B.Ed. की डिग्री भी है, वह अवश्य आवेदन करें।

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 19 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 17 सितंबर 2025
  • परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: 1068 लैब टेक्नीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: विषयानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.No.)विषय (Subject)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.हिंदी1052
2.अंग्रेजी1305
3.संस्कृत940
4.गणित1385
5.विज्ञान1355
6.सामाजिक विज्ञान401
7.उर्दू48
8.पंजाबी11
9.सिंधी2
10.गुजराती1
कुल (Total)6500

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  1. हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और शिक्षा में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  2. विज्ञान विषय के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री विषयों में से किन्हीं दो विषयों में ऑप्शनल के तौर पर) स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। शिक्षा में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  3. सामाजिक विज्ञान विषय के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और दर्शन शास्त्र में से किन्हीं दो विषयों को ऑप्शनल के तौर पर) स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। शिक्षा में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की जबकि इन्हीं वर्गों की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर), अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) तथा राजस्थान राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रिमीलेयर), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रिमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया आदिम जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400
  • दिव्याँग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹400

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

वरिष्ठ शिक्षक के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 2 प्रश्नपत्र होंगे जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र 200 अंकों का और द्वितीय प्रश्न पत्र 300 अंकों का होगा।

1. Paper 1

प्रथम प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी तथा नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
प्रश्नपत्र में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान, राजस्थान की समसामयिक घटनाएं, विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान तथा शैक्षिक मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

2. Paper 2

प्रथम प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी तथा नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक में से 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
प्रश्नपत्र में संबंधित विषय में 10वीं 12वीं और स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे साथ ही साथ आवेदन आवेदक ने जिस विषय के लिए आवेदन किया है उससे संबंधित टीचिंग मेथड के बारे में भी प्रश्न पूछा जाएगा।

नोट: अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों पेपर्स के अंकों के आधार पर बनेगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा और नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

RPSC Senior Teacher Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाईट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपके पास पहले से SSO आईडी है तो सीधे लॉगिन करें अन्यथा SSO आईडी बनाएँ।
  • अब RPSC Recruitment Section में जाकर Senior Teacher 2025 का लिंक चुने और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी आदि डिटेल्स सही सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की भी कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यही सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BSF में Radio Operator और Radio Mechanic के 1121 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top