Patna HC Bharti 2025: पटना हाईकोर्ट ने 111 स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 68 नियमित और 43 बैकलॉग पद शामिल हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और हाईकोर्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्था में कैरियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शॉर्ट हैंड, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगी।
आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Patna HC Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 21 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 21 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर 2025
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: बिहार में 1481 पदों पर बंपर भर्ती, स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, ASO, JSA तथा अन्य पदों पर करें आवेदन
Patna HC Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.No.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 32 |
| 2. | पिछड़ा वर्ग (BC) | 15 |
| 3. | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 26 |
| 4. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 6 |
| 5. | अनुसूचित जाति (SC) | 30 |
| 6. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 |
| कुल (Total) | 111 |
Patna HC Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी शॉर्टहैंड और अंग्रेजी टाइपिंग का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 महीने के कोर्स का प्रमाण पत्र या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC) अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिला तथा सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Patna HC Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹1100
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व दिव्यांग वर्ग (OH) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹550
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन की ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
Patna HC Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया कल दो चरणों में संपन्न होगी जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। लिखित परीक्षा तीन भागों में आयोजित की जाएगी इसमें प्रथम भाग अंग्रेजी शॉर्टहैंड कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, दूसरा भाग वस्तुनिष्ठ परीक्षा का और तीसरा भाग अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट का होगा
1. लिखित परीक्षा (written examination)
| भाग (Part) | विषय (Subject) | समय (Time) | अंक (Marks) |
| Part-1 | अंग्रेजी शॉर्टहैंड कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (320 शब्द, स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट) | 4 मिनट | 100 |
| Passage को Revise करना | 7 मिनट | ||
| Passage को Transcription करना | 15 मिनट | ||
| Part- 2 | अंग्रेजी भाषा और व्याकरण | 15 मिनट | 50 |
| कंप्यूटर जागरूकता | 15 मिनट | ||
| Part-3 | अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (400 शब्दों को 40 शब्द प्रति मिनट से टाइप करना) | 10 मिनट | 100 |
| कुल (Total) | 66 मिनट | 250 | |
2. साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों से उनके व्यक्तित्व, संचार कौशल, सामान्य ज्ञान तथा नौकरी से संबंधित व्यावहारिक प्रश्न पूछे जाएंगे। यह साक्षात्कार कुल 10 अंकों का होगा जिसमें न्यूनतम 3 अंक लाना अनिवार्य है।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी और इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
Patna HC Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाईट patnahighcourt.gov.in पर जाएँ।
- Stenographer recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए यूजर है तो ‘Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा इसके माध्यम से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फार्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 6500 पदों पर सुनहरा मौका! अभी करें आवेदन



