IB JIO Bharti 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने वर्ष 2025 में Junior Intelligence Officer (JIO) Grade-Ⅰ /technical के 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो देश की सबसे प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी में नौकरी करना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 14 सितंबर 2025 तक चलेगी अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह गृह मंत्रालय (Home Ministry) की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से लेकर ₹81,000 तक की आकर्षक सैलरी और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स
IB JIO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 22 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 23 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 6500 पदों पर सुनहरा मौका! अभी करें आवेदन
IB JIO Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.No.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 157 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 117 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 32 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 60 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 28 |
| कुल (Total) | 394 |
IB JIO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान या फिजिक्स या गणित विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
IB JIO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹650
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) तथा महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹550
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फी ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
IB JIO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) के पदों पर चयन 3 चरणों में संपन्न होगा प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और सबसे अंतिम चरण साक्षात्कार का होगा।
1. लिखित परीक्षा (Written Examination)
सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता, अंग्रेजी भाषा और तकनीकी ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. स्किल टेस्ट (skill test)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (skill test) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी तकनीकी/प्रायोगिक क्षमता की जांच की जाएगी। 30 अंकों का यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
3. साक्षात्कार (Interview)
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट होगा जो 20 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवारों की संचार क्षमता, तकनीकी ज्ञान और इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करने की योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
IB JIO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट mha.gov.in पर जाएँ।
- IB ACIO भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आपको भर्ती लिंक का एड्रेस https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/94260/Index.html मिलेगा उसे अपने ब्राउज़र में टाइप करें और सर्च करें या इस लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा वहाँ आपको पद का नाम, अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी आदि डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा केंद्र आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फार्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अपना जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में 1481 पदों पर बंपर भर्ती, स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, ASO, JSA तथा अन्य पदों पर करें आवेदन



