PGCIL Bharti 2025: Power Grid में 1543 पदों पर बंपर भर्ती, Field Engineer और Supervisor के पदों पर सुनहरा मौका – अभी करें आवेदन

PGCIL Bharti 2025

PGCIL Bharti 2025: पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के कुल 1543 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Electrical, Civil और Electronics & Communication ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 17 सितंबर 2025 तक चलेगी वह आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फील्ड इंजीनियर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर जबकि सुपरवाइजर पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में

PGCIL Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 27 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 17 सितंबर 2025
  • परीक्षा की तिथि – जल्द ही आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: 394 पदों पर बंपर भर्ती, Intelligence Bureau में नौकरी का सुनहरा अवसर, ₹81,000 तक सैलरी

PGCIL Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या(S.no.)पद का नाम (Name of post)पदों की संख्या (Number of posts)
1.फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)532
2.फील्ड इंजीनियर (सिविल)198
3.फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल)535
4.फील्ड सुपरवाइजर (सिविल)193
5.फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन)85
कुल (Total)1543

PGCIL Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • फील्ड इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E /B.Tech /B.Sc. (Engineering) की परीक्षा Electrical/Civil डिसिप्लिन में 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में 55% अंकों के साथ फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास Design /Engineering /Construction /Testing & Commissioning में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 17 सितंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

PGCIL Bharti 2025: आवेदन फीस

आवेदन फीस केवल सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को देना है। अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

  • फील्ड इंजीनियर पदों के लिए आवेदन फीस : ₹400
  • फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन फीस : ₹300

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

PGCIL Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए केवल लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें साक्षात्कार नहीं होगा।

1. लिखित परीक्षा (Written test)

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की OMR आधारित परीक्षा होगी। इसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें से 50 प्रश्न तकनीकी विषय से और 25 प्रश्न सामान्य योग्यता से पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं होगा।

2. साक्षात्कार (Interview)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनसे तकनीकी योग्यता और संबंधित पदों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि प्रमाण पत्र देखे जाएंगे ।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

PGCIL Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की आधिकारिक वेबसाईट www.powergrid.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘Career’ सेक्शन में जाकर ‘Job Opportunities’ पर क्लिक करें।
  • इसमें ‘Engagement of Field Engineer/Field Supervisor’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘ Registration’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें ।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • Login करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें जिसमें अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट्स, अनुभव प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती शुरू, 19 सितंबर तक करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top