NHPC Bharti 2025: 248 पदों पर भर्ती शुरू, Junior Engineer समेत कई पदों पर मौका, पाएँ ₹1.40 लाख तक सैलरी

NHPC Bharti 2025

NHPC Bharti 2025: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) ने वर्ष 2025 में कुल 248 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर, हिंदी ट्रांसलेटर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के आधार पर होगी। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ उज्जवल कैरियर बनाना चाहते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- योग्यता,चयन प्रक्रिया आदि के बारे में

NHPC Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 28 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 सितंबर 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2025
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर जल्द ही घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: 394 पदों पर बंपर भर्ती, Intelligence Bureau में नौकरी का सुनहरा अवसर, ₹81,000 तक सैलरी

NHPC Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of the post)पदों की संख्या (Number of posts)
1.असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर11
2.जूनियर इंजीनियर (सिविल)109
3.जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)46
4.जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)49
5.जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन)17
6.सुपरवाइजर (IT)1
7.सीनियर अकाउंटेंट10
8.हिंदी ट्रांसलेटर5
कुल (Total)248

NHPC Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद (Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसरविश्वविद्यालय से हिंदी में 60% अंकों (SC/ST/PwD के लिए 50%) के साथ परास्नातक (PG) उत्तीर्ण होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा कम से कम 60% अंकों के साथ होना चाहिए।
सुपरवाइजर (IT)CS/IT में डिप्लोमा/डिग्री या BCA/B.Sc. (CS/IT) न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
सीनियर अकाउंटेंटInter CA या Inter CMA पास होना चाहिए।
हिंदी ट्रांसलेटरहिंदी (साथ ही अंग्रेजी चयनित विषय के तौर पर) में परास्नातक (PG) उत्तीर्ण होना चाहिए और हिंदी ट्रांसलेशन मेंकम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाली उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

NHPC Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹708
  • अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) दिव्यांग (PwD) तथा महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया फीस वापस नहीं किया जाएगा।

NHPC Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जो विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग हो सकती है।

1. लिखित परीक्षा (Written test)

(a). जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर और सीनियर अकाउंटेंट पदों के लिए

इन पदों के लिए एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन खंड (Three Parts) में होगी। प्रथम खंड में संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न, दूसरे खंड में सामान्य बुद्धिमत्ता और तीसरे खंड में तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

खंड (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Number of questions)अंक (Marks)
Part-1संबंधित विषय (Concerned discipline)140140
Part-2 सामान्य बुद्धिमत्ता (General awareness)3030
Part-3तार्किक क्षमता (Reasoning ability)3030
कुल (Total)200200

(b). सहायक राजभाषा ऑफिसर तथा हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए

इन पदों के लिए भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 110 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और 10 प्रश्न व्याख्यात्मक होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

खंड (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Number of questions)अंक (Marks)
Part-1संबंधित विषय (Concerned discipline)50 (10 प्रश्न व्याख्यात्मक)140 (प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न एक अंक तथा प्रत्येक व्याख्यात्मक प्रश्न 10 अंक)
Part-2 सामान्य बुद्धिमत्ता (General awareness)3030
Part-3तार्किक क्षमता (Reasoning ability)3030
कुल (Total)110200

2. दस्तावेज सत्यापन (DV)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, कैटिगरी सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें पूरे भारत में NHPC की परियोजनाओं, पावर स्टेशन या कार्यालय में नियुक्त किया जाएगा।

NHPC Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) की आधिकारिक वेबसाईट www.nhpcindia.com पर जाएँ।
  • ‘Career/Recruitment’ सेक्शन में संबंधित भर्ती पर जाकर ‘Apply online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘To Register’ लिंक पर क्लिक करें और पद का नाम, विज्ञापन संख्या, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपने केटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी हुई प्रत्येक जानकारी को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 6500 पदों पर सुनहरा मौका! अभी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top