DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2025 के लिए कुल 1732 पदों पर डायरेक्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में Group A, B और C के अंतर्गत विभिन्न पद शामिल हैं जैसे- जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट डायरेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) आदि। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर है। अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से
DDA Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 अक्टूबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 5 नवंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 5 नवंबर 2025
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि – दिसंबर/जनवरी 2026
DDA Recruitment 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.NO.) | कैटिगरी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 769 |
| 2. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 452 |
| 3. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 173 |
| 4. | अनुसूचित जाति (SC) | 207 |
| 5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 131 |
| कुल (Total) | 1732 |
DDA Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
ग्रुप A के पदों जैसे- डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर आदि के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है साथ में संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है। जबकि ग्रुप B पदों जैसे- जूनियर इंजीनियर, सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर (AAO) के लिए मुख्य रूप से स्नातक या डिप्लोमा स्रतर की योग्यता होनी चाहिए। ग्रुप C पदों जैसे- जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पटवारी और मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं या ग्रेजुएशन तक की योग्यता पर्याप्त है।
आयु सीमा (Age Limit)
ग्रुप A के पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष जबकि ग्रुप B के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष तक हो सकती है। ग्रुप C पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 25 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
DDA Recruitment 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर (OBC-NCL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹2500
- अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹1500
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया फीस वापस नहीं किया जाएगा।
DDA Recruitment 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
DDA में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है लेकिन कुल मिलाकर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर ही होगी।
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
सभी पदों के लिए सबसे पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में मुख्यतः सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा और तकनीकी पदों के लिए तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती की जाएगी।
2. स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट (Skill/Trade Test)
जिन पदों के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता है जैसे- टाइपिंग, ड्राफ्टिंग, सर्वे, माली आदि उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद Skill/Trade Test आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा – यानी इसमें पास होना जरूरी है पर मार्क्स मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
3. इंटरव्यू (Interview)
केवल ग्रुप A पदों जैसे- Assistant director, Deputy Director आदि के लिए इंटरव्यू चरण होगा। इसमें उम्मीदवार के विषय ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ, और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
4. दस्तावेज सत्यापन (Document verification)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में सभी शैक्षणिक, जाति, आयु प्रमाण पत्र आदि की जांच होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
DDA Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाईट dda.gov.in पर जाएँ।
- ‘Jobs‘ या ‘Direct Recruitment 2025′ में जाएँ और ‘Apply online for DDA Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘New registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण के बाद आपके ई-मेल और मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पद का चयन करें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।



