8th Pay Commission 2026: 1 जनवरी से लागू? सैलरी, पेंशन और एरियर की पूरी जानकारी

8th Pay Commission 2026

8th Pay Commission 2026: 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बीच काफी चर्चा है। सोशल मीडिया और न्यूज़ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि नया वेतन आयोग लागू हो चुका है और अब सैलरी पेंशन तथा एरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन क्या वास्तव में 8वाँ वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू हो गया है? क्या कर्मचारियों की सैलरी तुरंत बढ़ेगी या अभी इंतजार करना होगा?
यहाँ हम आपको 8वें वेतन आयोग से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। इसमें स्पष्ट किया जाएगा कि सरकार की आधिकारिक स्थिति क्या है, वेतन बढ़ोतरी कब तक संभव है, एरियर मिलने की क्या संभावना है और इसका असर कर्मचारियों व पेंशनर्स पर कैसे पड़ेगा।

8th Pay Commission 2026: क्या 8वाँ वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो गया?

1 जनवरी 2026 को 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद 8वाँ वेतन आयोग तकनीकी तौर पर लागू माना जा रहा है। यानी यह तारीख नए आयोग की Effective date के रूप में गिनी जाने लगी है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सैलरी में तुरंत वृद्धि 1 जनवरी 2026 से नहीं मिलेगी क्योंकि अभी सरकार ने आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू नहीं की हैं और नई सैलरी स्लैब, फिटमेंट फैक्टर आदि को लेकर अंतिम घोषणा बाकी है।
इसलिए यह कहना पूरा सही नहीं होगा कि 1 जनवरी से हर कर्मचारी की सैलरी बढ़ गई है इसका मतलब यह है कि आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा लेकिन इसे लागू होने और सैलरी हाइक मिलने के लिए अभी सरकार की अंतिम घोषणा का इंतजार करना होगा

8th Pay Commission 2026: क्या नई सैलरी तुरंत मिलेगी?

उत्तर है – नहीं। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार होने, सिफारिश स्वीकार होने और सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही नई सैलरी और भत्तो में बदलाव कर्मचारियों के खाते में आएगा।
सरकारी विशेषज्ञों का मानना है कि आयोग को लगभग 18 महीने का समय लगता है और उसके बाद सिफारिशें आती हैं। फिर कैबिनेट की मंजूरी, बजट में प्रावधान और नोटिफिकेशन के बाद ही वास्तविक वेतन भुगतान, DA और पेंशन वृद्धि लागू होती है।

8th Pay Commission 2026: क्या होगा वेतन में बदलाव ?

अभी तक 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक सिफारिशें नहीं आई हैं लेकिन चर्चा में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर पहले की तुलना में थोड़ा अलग हो सकता है इससे कर्मचारियों के मूल वेतन दरों में वृद्धि होगी।
आपको बता दें की फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है जिससे पुराने बेसिक पे को गुणा करके नया बेसिक पे तय किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था और अभी 8वें वेतन आयोग को समझने के लिए हम इसी फिटमेंट फैक्टर को आधार मान रहे हैं।

पे लेवल (Pay Level)सातवें वेतन आयोग का बेसिक वेतन (Basic salary of 7th pay commission)संभावित नया बेसिक वेतन (Expected New Basic Salary)
Level-1₹18,000₹46,260
Level-2₹19,900₹51,143
Level-3₹21,700₹55,769
Level-4₹25,500₹65,535
Level-5₹29,200₹75,044
Level-6₹35,400₹90,978
Level-7₹44,900₹1,15,393
Level-8₹47,600₹1,22,332
Level-9₹53,100₹1,36,467
Level-10₹56,100₹1,44,177

8th Pay Commission 2026: एरियर्स कब मिलेंगे?

चूँकि नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा इसलिए जब भी सही सिफारिशें जारी और लागू होंगी तब से एरियर्स की गणना की जाएगी। वेतन आयोग के प्रभावी होने की तारीख से लेकर लागू होने की तारीख तक एकमुश्त दिया जाएगा।
आमतौर पर आयोग की सिफारिशें लागू होने की प्रक्रिया 6 महीने से 18 महीने तक चल सकती है। जैसे ही नई सैलरी लागू होगी 1 जनवरी 2026 से लेकर लागू माह तक का पूरा अंतर एरियर्स के रूप में दिया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि Level-1 के कर्मचारियों का पुराना वेतन ₹18,000 था जो फिटमेंट फैक्टर 2.57 के आधार पर बढ़कर ₹46,260 हो जाएगी। इस प्रकार से बेसिक वेतन में अंतर ₹28,260 होगा।
मान लीजिए नई सैलरी 1 जनवरी 2027 से मिलती है यानी कुल 12 महीने की देरी से, तो कर्मचारियों को एरियर्स के रूप में कुल ₹3,39,120 एकमुश्त मिलेगा। इसके अलावा DA और अन्य भत्तो का अंतर भी जुड़ेगा जिससे कुल एरियर्स और ज्यादा हो सकती है।


यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के 537 पदों पर भर्ती, ‘O’ लेवल पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top