CM Pratigya Yojana 2025: बिहार के युवाओं के लिए नई सौगात – ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और ₹6,000 मासिक भत्ता

CM Pratigya Yojana 2025

CM Pratigya Yojana 2025: बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 (CM-Pratigya Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में ट्रेनिंग और इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा जिससे वे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
इंटर्नशिप के दौरान सरकार की ओर से ₹4000 से ₹6000 तक का मासिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार और कैरियर के अवसर प्राप्त करने में भी मदद करती है।

CM Pratigya Yojana 2025: क्या है यह योजना ?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक इंटर्नशिप और स्टाइपेंड स्कीम है जिसका उद्देश्य राज्य के बेरोजगार और शिक्षित युवाओं को प्रैक्टिकल कार्य अनुभव, कौशल विकास और रोजगार योग्यता प्रदान करना है। इस योजना की आधिकारिक शुरुआत 1 जुलाई 2025 को बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी देकर की गई थी।
इस योजना के तहत योग्य युवाओं को सरकारी और निजी संस्थानों में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ मासिक भत्ता भी दिया जाता है ताकि वह अपने करियर को मजबूत बना सकें। इसमें 12वीं पास, ITI/डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक युवाओं को ₹4000 से ₹6000 तक मासिक भत्ता मिलता है।

CM Pratigya Yojana 2025: योजना के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ₹4000 से ₹6000 तक का मासिक भत्ता दिया जाता है जिससे इंटर्नशिप के दौरान आर्थिक बोझ कम होता है।
  • जिन उम्मीदवारों को अपने गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप प्राप्त होती है उन्हें 3 महीनों के लिए अतिरिक्त ₹2000 प्रतिमाह की निर्वाह राशि प्रदान की जाती है साथ ही साथ बिहार से बाहर इंटर्नशिप प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹5000 की निर्वाह राशि प्रदान की जाती है।
  • इंटर्नशिप पूरी करने के बाद युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर बढ़ जाते हैं।
  • इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर युवाओं को अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाता है जो भविष्य में जॉब के लिए उपयोगी होता है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission 2026, 1 जनवरी से लागू? सैलरी, पेंशन और एरियर की पूरी जानकारी

CM Pratigya Yojana 2025: पात्रता

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक 12वीं, ITI/डिप्लोमा स्नातक या परास्नातक (PG) कर रहा होना चाहिए।
  • पहले से किसी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत उम्मीदवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • उम्मीदवार 3 से 12 महीने की इंटर्नशिप करने के लिए इच्छुक और उपलब्ध होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के नाम से बैंक खाता होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ताकि स्टाइपेंड सीधे खाते में भेजा जा सके।

CM Pratigya Yojana 2025: आवश्यक दस्तावेज

  1. पहचान प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता विवरण
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर और वैध ई-मेल आईडी
  7. रोजगार स्थिति से संबंधित घोषणा पत्र

CM Pratigya Yojana 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी आवेदक मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाईट cmpratigya.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘New Registration/Register’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार से जुड़ी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने पर डैशबोर्ड खुल जाएगा इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता एवं निवास की जानकारी तथा इंटर्नशिप से संबंधित प्राथमिकताएँ भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छे से जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर भर्ती, CET अनिवार्य | जानें पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top