UPSSSC JA Mains Exam 2026: 1 फरवरी को मुख्य परीक्षा, बिना फीस नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

UPSSSC JA Mains Exam 2026

UPSSSC JA Mains Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग के अनुसार 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
बिना फीस जमा किए किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर फीस जमा कर सकते हैं। फीस जमा करने और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है

UPSSSC JA Mains Exam 2026: 1 लाख + अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

जूनियर अस्सिटेंट (JA) की मुख्य परीक्षा के लिए इस बार अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक रहने वाली है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 1,32,538 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इतने बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों की भागीदारी यह दर्शाती है कि यह भर्ती प्रदेश की सबसे प्रतिस्पर्धी भर्तियों में से एक है। अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के कारण कटऑफ भी अपेक्षाकृत ऊँचा जा सकता है, इसीलिए सभी उम्मीदवारों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Multi Tasking Staff (MTS) के 714 पद | 10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन के अंतिम कुछ दिन शेष

UPSSSC JA Mains Exam 2026: मुख्य परीक्षा के लिए देय फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹200
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹80
  • दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा

नोट: सभी उम्मीदवार अपना परीक्षा शुल्क आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध Main Examination Fee Deposition लिंक के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए जमा कर सकते हैं।

UPSSSC JA Mains Exam 2026: शुल्क जमा करने का तरीका

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर Main Examination Fee Deposition लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB तथा Gender भरकर Click Here To Proceed पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। ‘

UPSSSC JA Mains Exam 2026: इतने बजे होगी परीक्षा

Junior Assistant (JA) मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले पहुँच जाएँ ताकि प्रवेश प्रक्रिया, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएँ समय पर पूरी हो सकें। परीक्षा से संबंधित रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से दिए जाएंगे।


FAQ.

प्रश्न: परीक्षा कब आयोजित होगी?
उत्तर: 1 फरवरी 2026

प्रश्न: परीक्षा की टाइमिंग क्या होगी?
उत्तर: मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगा।

प्रश्न: क्या दिव्यांग अभ्यर्थियों को फीस देनी होगी?
उत्तर: नहीं, दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रश्न: क्या मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा करना अनिवार्य है ?
उत्तर: हां, मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस जमा किया प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

प्रश्न: प्रवेश पत्र कब और कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
उत्तर: प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Indian Army में 350 पदों पर भर्ती | Engineering Graduates के लिए मौका, जानें पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top