Bharat Taxi App 2026: भारत में टैक्सी सेवा के क्षेत्र में अब एक नया और स्वदेशी विकल्प सामने आया है जिसका नाम है Bharat Taxi App। यह ऐप खास तौर पर Ola और Uber जैसी निजी टैक्सी प्लेटफॉर्म को टक्कर देने की उद्देश्य लॉन्च किया गया है। Bharat Taxi App को को-ऑपरेटिव मॉडल पर तैयार किया गया है, जिससे ड्राइवरों को बिना भारी कमीशन के बेहतर कमाई का मौका मिलता है और यात्रियों को पारदर्शी व किफायती किराया देना पड़ता है।
इस ऐप में बिना सर्ज प्राइसिंग, सुरक्षित यात्रा, रियल टाइम ट्रैकिंग और आसान बुकिंग जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। इस लेख में हम आपको Bharat Taxi App की पूरी जानकारी, इसके फीचर्स, फायदे और टैक्सी बुक करने का तरीका विस्तार से बताएंगे
Bharat Taxi App 2026: भारत टैक्सी ऐप क्या है?
Bharat Taxi App एक नई कैब/राइड-हेलिंग सेवा है जिसे 1 जनवरी 2026 से पहली बार दिल्ली में लॉन्च किया गया, और इसका मकसद यात्रियों को किफायती, पारदर्शी और सुरक्षित टैक्सी सेवा देना है – खासकर उन समय में जब Ola-Uber में सर्ज प्राइसिंग प्राइसिंग होती है।
यह भारत के लिए बनाया गया एक राष्ट्रीय सहकारी प्लेटफार्म भी है जो यात्रियों और ड्राइवर दोनों के हितों को ध्यान में रखता है। यह App सरकार के समर्थन से तैयार किया गया है और इसका लक्ष्य है मौजूदा टैक्सी प्लेटफार्म जैसे Ola और Uber को चुनौती देना।
यह भी पढ़ें: Indian Army में 350 पदों पर भर्ती | Engineering Graduates के लिए मौका, जानें पूरी डिटेल्स
Bharat Taxi App 2026: Ola-Uber से कैसे अलग है Bharat Taxi?
Bharat Taxi में पीक टाइम, बारिश या छुट्टियों में किराया बढ़ाने जैसी सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी – यानी यात्रियों को वही किराया देना होगा जो पहले से दिख रहा होगा। App में किराया स्पष्ट तरीके से दिखता है और अचानक बढ़त की समस्या नहीं आती।
यह ऐप ड्राइवर फर्स्ट मॉडल पर काम करता है – इसका मतलब ड्राइवर को ज्यादा कमाई का ऑप्शन मिलता है और कम कमीशन देना पड़ता है। साथ ही साथ यात्रियों को सस्ती और पारदर्शी राइड बुकिंग मिलती है। इस ऐप के जरिए कैब के अलावा ऑटो और बाइक भी बुक किए जा सकेंगे।
Bharat Taxi App 2026: इन शहरों में जारी हो चुकी है सेवाएँ
नए साल के मौके पर Bharat Taxi App को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नई दिल्ली में लॉन्च किया गया जिसकी सेवाएँ फिलहाल देश की राजधानी में दी जा रही हैं। इसके दूसरे चरण में इस ऐप को उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में लॉन्च किया जाएगा।
यदि इस चरण में इस ऐप को अच्छी सफलता मिलती है तो इसके बाद पूरे देश में एक साथ इस ऐप को लॉन्च कर दिया जाएगा। यह रणनीति इसलिए अपनी गई है ताकि App की तकनीकी कमियाँ पहले ही दूर कर दी जाएँ ताकि यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने में कोई परेशानी ना हो।
Bharat Taxi App 2026: ऐसे काम करता है यह ऐप
- सबसे पहले Google play store से Bharat Taxi App डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
- Pickup और Drop Location डालें तथा वाहन चुनें।
- किराया देखकर बुकिंग कंफर्म करें।
- यात्रा पूरी होने पर भुगतान करें।
FAQ.
प्रश्न: क्या Bharat Taxi App पूरे भारत में लॉन्च हो गया है?
उत्तर: नहीं, अभी यह केवल दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ।
प्रश्न: आगे किन राज्यों में लॉन्च होगा?
उत्तर: अगले चरण में उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में लॉन्च किया जाएगा।
प्रश्न: क्या Bharat Taxi App सस्ता है?
उत्तर: हाँ, इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं है और किराया पारदर्शी रखा गया है।
प्रश्न: क्या यह App सुरक्षित है?
उत्तर: जी हाँ, इसमें Verified Driver और Live Tracking जैसी सुविधाएं हैं।



