MPPSC PCS Bharti 2026: Forrest & Civil Services के 190+ पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

MPPSC PCS Bharti 2026

MPPSC PCS Bharti 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 में राज्य सिविल सेवा (State Civil Services) और राज्य वन सेवा (Forest service) के अंतर्गत 190 से अधिक पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है। इसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उप अधीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयन किया जाएगा।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है अतः ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती के इच्छुक हैं और स्नातक पास है वह आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि MPPSC द्वारा यह परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार – में संपन्न होती है आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स

MPPSC PCS Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 31 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 9 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि – 15 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – 26 अप्रैल 2026

यह भी पढ़ें: UPSSSC Junior Assistant की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी को, बिना फीस नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

MPPSC PCS Bharti 2026: अंतिम तिथि के बाद भी आवेदन

आयोग द्वारा राज्य सेवा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि जो अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर पाते हैं, उन्हें विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • 10 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन विलंब शुल्क : ₹3,000
  • 17 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन विलंब शुल्क :₹25,000

MPPSC PCS Bharti 2026: कुल रिक्तियाँ

क्रम संख्या (S.No.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)41
2.अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)41
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)17
4.अनुसूचित जाति (SC)30
5.अनुसूचित जनजाति (ST)51
6.मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला अभ्यर्थी11
कुल (Total)191

MPPSC PCS Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • राज्य सिविल सेवा के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • राज्य वन सेवा (Forrest Service) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान/इंजीनियरिंग/तकनीकी की किसी भी शाखा से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्नातक अंतिम वर्ष में अध्यनरत अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सेवा के वर्दी धारी पदों हेतु तथा राज्य वन सेवा के वन क्षेत्रपाल पदों हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

शारीरिक मापदंड (Physical measurement)

 लिंग (Gender)राज्य सेवा (State Service) राज्य वन सेवा (State Forrest Service)
 ऊंचाई (Height) सीना (Chest) ऊंचाई (Height) सीना (Chest)
पुरुष (Male)  168 सेंटीमीटर 84 सेंटीमीटर (फुलाकर 89 सेंटीमीटर)163 सेंटीमीटर 79 सेंटीमीटर (फुलाकर 84 सेंटीमीटर) 
 महिला (Female) 155 सेंटीमीटरअपेक्षित नहीं 152 सेंटीमीटर  74 सेंटीमीटर (फुलाकर 79 सेंटीमीटर)

MPPSC PCS Bharti 2026: फीस

  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग श्रेणी (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : ₹250
  • सामान्य वर्ग (General) तथा मध्य प्रदेश से बाहर के निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

MPPSC PCS Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाईट mppsc.mp.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर Apply Online/Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद Login Detail प्राप्त होगी जिसके माध्यम से लॉगिन करके PCS/Forrest Service का आवेदन फॉर्म खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, परीक्षा केंद्र आदि सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर तथा आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह से जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Ola-Uber को टक्कर देने आया Bharat Taxi, जानें फीचर्स, फायदे और बुकिंग प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top