BPSC Auditor Bharti 2026: 102 पदों पर सुनहरा मौका, शानदार सैलरी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

BPSC Auditor Bharti 2026

BPSC Auditor Bharti 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पंचायती राज विभाग के अंतर्गत Auditor (अंकेक्षक) के कुल 102 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो Audit, Finance, Economics या Commerce क्षेत्र से जुड़े हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है जो 5 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह BPSC की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

BPSC Auditor Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 28 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 5 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 फरवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 26 फरवरी 2026
  • परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: RRB में 312 विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक – तुरंत करें अप्लाई

BPSC Auditor Bharti 2026: कैटिगरी वाइज पदों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)58
2.पिछड़ा वर्ग (BC)7
3.अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)9
4.पिछड़े वर्ग की महिला3
5.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)10
6.अनुसूचित जाति (SC)14
7.अनुसूचित जनजाति (ST)1
कुल (Total)102

BPSC Auditor Bharti 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Commerce, Economics, Statistics या Mathematics में से किसी एक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त MBA (Finance), CA, ICWA और CS डिग्रीधारी भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अनारक्षित महिला (General Women) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

BPSC Auditor Bharti 2026: फीस

सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन फीस जमा करना होगा। इस आवेदन शुल्क के अलावा अभ्यर्थियों को विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा जिसे बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड की संख्या नहीं दी गई है उन्हें अलग से ₹200 बायोमेट्रिक फीस के रूप में देना होगा।

BPSC Auditor Bharti 2026: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam), लिखित परीक्षा (Written Exam) एवं साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए पुनः आवेदन करना होगा।

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

2. लिखित परीक्षा (Written Exam)

लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे जिसमें से एक विषय हिंदी, दूसरा सामान्य अध्ययन तथा तीसरा विषय वैकल्पिक होगा। वैकल्पिक विषयों में से कोई एक विषय अभ्यर्थी द्वारा चुना जाएगा। सामान्य अध्ययन के दो प्रश्न पत्र होंगे और दोनों प्रश्न पत्र अनिवार्य होंगे।

क्रम संख्या (S. number)विषय (Subject)अधिकतम अंक (Maximum Marks)
1.  सामान्य हिंदी 100 
2.  सामान्य अध्ययनप्रथम प्रश्न पत्र  300
 द्वितीय प्रश्न पत्र300
3.वैकल्पिक विषय (वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी) 300 
 कुल (Total) 1000 

3. साक्षात्कार (Interview)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा जो 120 अंक का होगा। इस चरण में उम्मीदवार की व्यक्तित्व, विषय की समझ और प्रशासनिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

BPSC Auditor Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर उपलब्ध BPSC Auditor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Regitration का विकल्प चुनकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी-पेंशन में बढ़ोतरी -जानिए किसे मिलेगा फायदा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top