AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में आर्किटेक्चर, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभागों में पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से GATE के वैध स्कोर पर आधारित होगी जिससे उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी अतः जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर तकनीकी स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2025
- शॉर्टलिस्ट/मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – गेट स्कोर वेरिफिकेशन के बाद तिथि घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: NIACL में प्रशासनिक अधिकारी (AO) के 550 पदों पर सुनहरा अवसर ₹90,000 तक वेतन, जल्दी करें आवेदन
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of Post) |
|---|---|---|
| 1. | जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) | 11 |
| 2. | जूनियर एग्जीक्यूटिव (सिविल इंजीनियरिंग) | 199 |
| 3. | जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 208 |
| 4. | जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 527 |
| 5. | जूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) | 31 |
| कुल (Total) | 976 |
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- GATE 2023,2024 या 2025 में संबंधित विषय के पेपर में वैध स्कोर होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 27 सितंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹300
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग के ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) में 1 साल का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम पूरा किया हो तथा महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की जाएगी।
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: कितनी होगी सैलरी?
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में जूनियर एग्जीक्यूटिव (JE) के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा जिसमें कई प्रकार के भत्ते जैसे- महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और सुविधाएं जैसे- चिकित्सा सुविधा, नियोक्ता भविष्य निधि (CPF), ग्रेच्युटी और बीमा एवं यात्रा भत्ता शामिल है।
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से GATE स्कोर पर आधारित है यानी इसमें कोई अलग लिखित परीक्षा नहीं होगी। प्रक्रिया इस प्रकार है:
1. ऑनलाइन आवेदन और GATE स्कोर सबमिट
उम्मीदवार को GATE 2023, 2024 या 2025 के बाद स्कोर के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग शाखा का GATE पेपर कोड दर्ज करना अनिवार्य है जिससे यह पता चल सकेगा कि वह किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं।
2. शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting)
प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक विभाग या पद के लिए अलग कट-ऑफ निर्धारित किया जाएगा।
3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनने के पश्चात जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आया होगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, GATE स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे।
4. मेडिकल टेस्ट (Medical Test )
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के मानकों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट में पास होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार मेडिकल फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर पाएंगे उन्हें नियुक्ति नहीं प्रदान की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी जिसमें जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।
AAI Junior Eexcutive Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) की ऑफिसियल वेबसाईट www.aai.aero पर जाएं।
- Recruitment Dashboard पर जाकर से Recruitment of Junior Eecutives Through GATE 2023/2024/2025 (Advt. no. 09/05/CHQ) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डीटेल्स, GATE स्कोर डीटेल्स और जानकारियां सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भारी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SSC officer के 260 पदों पर आवेदन शुरू, नौसेना में करियर का सुनहरा अवसर – जल्द करें आवेदन



