BHEL Artisan Bharti 2025: कारीगर के 515 पदों पर बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर – जल्द करें आवेदन

BHEL Artisan Bharti 2025

BHEL Artisan Bharti 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 2025 में 515 कारीगर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जिन्होंने ITI/NTC की डिग्री प्राप्त की है और भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी में स्थायी नौकरी का सपना देखते हैं। भर्ती विभिन्न ट्रेड्स जैसे- Fitter, Welder, Turner, Mechanist, Electrician और Electronics Mechanic के लिए की जा रही है।
योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर को हाथ से न जाने दें और तुरंत आवेदन करें। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिटेल जैसे- चयन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

BHEL Artisan Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 12 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 जुलाई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 12 सितंबर 2025
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि – सितंबर/अक्टूबर 2025 (संभावित)

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट में Court, Roomऔर Security Attendant के 334 पदों पर बंपर भर्ती – 10वीं पास करें आवेदन

BHEL Artisan Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1. Fitter176
2.Welder97
3. Turner 51
4. Machinist104
5. Electrician65
6. Electronics Mechanic18
7. Foundry man4
कुल (Total)515

BHEL Artisan Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और NTC / ITI सर्टिफिकेट धारक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में 60% अंकों के साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 7 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

BHEL Artisan Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹1072
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्याँग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹472

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

BHEL Artisan Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

BHEL में कारीगर (Artisan) के रूप में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 2 चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए दोनों चरणों को पास करना अनिवार्य है।

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

सबसे पहले सभी उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा जो कि सबसे महत्वपूर्ण चरण है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि संबंधित ट्रेड, सामान्य ज्ञान, सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य अंग्रेजी/हिंदी भाषा पर आधारित होंगे।

2. स्किल टेस्ट (जहाँ लागू हो)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवारों को ट्रेड/स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा अर्थात इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इस टेस्ट का उद्देश्य है उम्मीदवार कि वास्तविक कार्य क्षमता और प्रैक्टिकल स्किल्स की जांच करना।

3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

स्किल टेस्ट पास करने के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination) किया जाएगा जिसमें फिट पाए गए उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

BHEL Artisan Bharti 2025: कितनी होगी सैलरी ?

कारीगर के पदों पर चयनित उम्मीदवार 1 वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करेंगे जिस दौरान उसे कंपनी के नियमानुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। अस्थायी अवधि के सफलतापूर्वक पूरा होने पर सभी कारीगरों को नौकरी पर स्थायी किया जाएगा और ₹29,500 – ₹65,000 तक वेतन प्रदान किया जाएगा साथ ही कई प्रकार की अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

BHEL Artisan Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार BHEL की करियर वेबसाईट careers.bhel.in पर जाएँ।
  • इसके बाद ‘Artisan Recruitment – 2025’ के अंतर्गत ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘Register’ बटन पर क्लिक करें और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, पद का नाम, पोस्ट कोड, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉग इन करें आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 330 नई वैकेंसी, डिप्टी मैनेजर पदों पर सुनहरा मौका, 29 अगस्त तक करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top