BPSC AEDO Bharti 2025: 935 पदों पर बंपर भर्ती, शिक्षा विभाग में बने अधिकारी, पाएँ ₹29,200+ वेतन

BPSC AEDO Bharti 2025

BPSC AEDO Bharti 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार के युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है। BPSC ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 935 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होकर 26 सितंबर 2025 तक चलेगी अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो आवेदन अवश्य करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

BPSC AEDO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 22 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
  • लिखित परीक्षा की तिथि – BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: 615 पद, दिल्ली में Assistant Superintendent, Forest Guard सहित विभिन्न पदों पर सुनहरा अवसर – जल्द करें आवेदन

BPSC AEDO Bharti 2025: कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)श्रेणी (Category) पदों की संख्या (No. of Posts)
1.सामान्य (General)374
2.पिछड़ा वर्ग (BC)112
3.अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)168
4.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)93
5.अनुसूचित जाति (SC)150
6.अनुसूचित जनजाति (ST)10
7.पिछड़े वर्गों की महिलाएं28
कुल (Total)935

BPSC AEDO Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं है, सभी ग्रैजुएट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BPSC AEDO Bharti 2025: आवेदन फीस

आवेदन करने के पश्चात सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों से मात्र ₹100 आवेदन शुल्क लिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय आवेदन फॉर्म में अपना आधार नंबर नहीं डालता है तो उसे ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा।
सभी उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क रिफंड नहीं किया जाएगा।

BPSC AEDO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा (Written examination)

लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में कुल 3 प्रश्नपत्र होंगे और प्रत्येक प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा। हर एक प्रश्नपत्र की परीक्षा के लिए समय अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

 विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या  (No. Of questions) अंक (Marks) समय (Duration)
 सामान्य भाषा सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) 100 100  2 घंटा
सामान्य हिंदी (70 अंक) 
सामान्य अध्ययन (GS)100 100  2 घंटा
सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 100  2 घंटा
कुल (Total) 300 300  6 घंटा

दस्तावेज सत्यापन (DV)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन करवाना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी। इस लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा और सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

BPSC AEDO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • यदि आप नए यूजर हैं तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  • आवेदन फॉर्म अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि जरूरी डिटेल सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BHEL में कारीगर के 515 पदों पर बंपर भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर – जल्द करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top