BPSC ASO Bharti 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बिहार सरकार की योजना एवं विकास विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
BPSC ASO Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 21 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 29 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23 जून 2025
- प्री-लिम्स परीक्षा की संभावित तिथि – 13 जुलाई 2025
- मुख्य परीक्षा की तिथि – ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में D.El.Ed. अभ्यर्थियों का 28 मई को जोरदार प्रदर्शन – माँग सिर्फ एक, नई शिक्षक भर्ती
BPSC ASO Bharti 2025: केटेगरी वाइज़ रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Number of Posts) |
---|---|---|
1. | सामान्य (General) | 16 |
2. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 4 |
3. | पिछड़ा वर्ग (BC) | 9 |
4. | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 1 |
5. | पिछड़ा वर्ग की महिला | 1 |
6. | अनुसूचित जाति (SC) | 9 |
7. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 1 |
कुल (Total) | 41 |
BPSC ASO Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो अभी स्नातक लास्ट सेमेस्टर में हैं और उनके आवेदन की अंतिम तिथि तक स्नातक उत्तीर्ण होने की संभावना नहीं है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अनारक्षित वर्ग के महिला उम्मीदवारों, पिछड़ा वर्ग (BC)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
BPSC ASO Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150
- दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
BPSC ASO Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
BPSC ASO Bharti 2025 चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और परीक्षा प्रदर्शन पर आधारित होती है। इसमें दो प्रमुख चरण शामिल होते हैं – प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है जिसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है। दोनों परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान का एक प्रश्नपत्र होता है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 2 घंटा 15 मिनट का समय दिया जाता है।
प्रारंभिक परीक्षा की खास बात यह है कि परीक्षार्थी अपने साथ चाहें तो पुस्तक ले जा सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रत्येक खंड के लिए एक ही पुस्तक ले जाने की छूट होगी। प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | अंक (Marks) |
---|---|---|
1. | सामान्य अध्ययन | 50 |
2. | सामान्य विज्ञान एवं गणित | 50 |
3. | मानसिक क्षमता जांच | 50 |
कुल (Total) | 150 |
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
मुख्य परीक्षा (Main Exam) में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी का होगा और द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान का होगा। सामान्य हिंदी का पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होगा जिसमें 30% अंक लाना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी प्रथम प्रश्नपत्र में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक नहीं ला पाएंगे, उनके द्वितीय प्रश्न पत्र का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
प्रश्नपत्र (Paper) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Number of Questions) | कुल अंक (Total Marks) |
प्रश्नपत्र – 1 | सामान्य हिंदी | 100 | 100 |
प्रश्नपत्र – 2 | सामान्य अध्ययन | 50 | 50 |
सामान्य विज्ञान एवं गणित | 50 | 50 | |
मानसिक क्षमता जाँच | 50 | 50 | |
कुल (Total) | 250 | 250 |
BPSC ASO Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार BPSC की ऑफिसियल वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके ‘BPSC Online Application’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नई वेबसाईट पर पहुँच जाएँगे।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो स्वयं को रजिस्टर करें जिसके लिए ‘New Registration’ बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर OTP के माध्यम से वेरीफाई करें तथा अपना नाम, माता का नाम, पिता का नाम, लिंग, पासवर्ड आदि डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्टर्ड ई-मेल और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारियां सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी केटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिन्टआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इसरो में 320 पदों पर निकली वैकेंसी, वैज्ञानिक और इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन