BPSC CCE 2025 Bharti: 1250 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) से विभिन्न विभागों में होगा चयन

BPSC CCE 2025 Bharti

BPSC CCE 2025 Bharti: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1250 पदों पर भर्ती होने वाली है जो कि बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में की जाएँगी। अगर आप स्नातक पास है और सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है।
इस परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों जैसे- डिप्टी कलेक्टर, ब्लॉक ऑफिसर, राजस्व अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसकी शुरुआत 2 जून 2025 से होने वाली है। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

BPSC CCE 2025 Bharti: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 मई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 जून 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 जून 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 30 जून 2025
  • प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि – अगस्त 2025

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक के पदों के लिए आवेदन 3 जून से

BPSC CCE 2025 Bharti: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Post)
1.अनुमंडल पदाधिकारी100
2.अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक3
3.श्रम अधीक्षक10
4.ईख पदाधिकारी17
5. राजस्व अधिकारी45
6.प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी22
7.सहकारिता प्रसार पदाधिकारी502
8.प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी13
9.प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी459
10.वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी79
कुल (Total)1250

BPSC CCE 2025 Bharti: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष की परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

नोट: कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

BPSC CCE 2025 Bharti: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹600
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150 रुपए
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

BPSC CCE 2025 Bharti: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होंगे। इन चरणों का विस्तृत विवरण निम्नलिखित प्रकार है:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी और यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। यह परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

2. मुख्य परीक्षा (Mains)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को 4 अनिवार्य विषय और 1 वैकल्पिक विषय की परीक्षा देनी होगी और परीक्षा और विषयनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)अंक (Marks)
1.सामान्य हिंदी100
2.सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र300
3.सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र300
4.निबंध300
5.वैकल्पिक विषय100
कुल (Total)1100

नोट: सामान्य हिंदी और वैकल्पिक विषय सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के होंगे जिसमें न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा परंतु फाइनल मेरिट लिस्ट में इसके अंक नहीं जोड़े जाएँगे।

3. व्यक्तित्व परीक्षण (PT)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की व्यक्तित्व परीक्षण (PT) के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो 120 अंकों का होगा। इस चरण में उम्मीदवार के व्यक्तित्व व्यवहार संप्रेषण कौशल और करंट अफेयर्स पर पकड़ की जांच की जाती है। मुख्य परीक्षा के 900 तथा इंटरव्यू के 120 अर्थात कुल 1020 अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

BPSC CCE 2025 Bharti: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ऑफिसियल वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी तथा अन्य डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UPSC ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल, अब आवेदन करना होगा और भी आसान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top