BPSC DSO and AD Bharti 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Statistical Officer (SO) और Assistant Director (AD) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 2025 में होने वाली है और आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अगर आप इस मौके का सही फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में
BPSC DSO and AD Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 मई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 3 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24 जून 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 24 जून 2025
- परीक्षा की तिथि – आयोग की वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: UPSC ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल, अब आवेदन करना होगा और भी आसान
BPSC DSO and AD Bharti 2025: कैटिगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | सामान्य (General) | 19 |
| 2. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 5 |
| 3. | पिछड़ा वर्ग (BC) | 6 |
| 4. | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 9 |
| 5. | पिछड़े वर्ग की महिलाएं | 1 |
| 6. | अनुसूचित जाति (SC) | 7 |
| 7. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 0 |
| कुल (Total) | 47 |
BPSC DSO and AD Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित (Mathematics), अर्थशास्त्र (Economics) या सांख्यिकी (Statistics) में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
BPSC DSO and AD Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹600
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150
- दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹150
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
BPSC DSO and AD Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
जिला सांख्यिकी अधिकारी (DSO) और सहायक निदेशक (AD) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Pre-lims) का आयोजन किया जाएगा और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा (Mains) का आयोजन किया जाएगा। दोनों चरणों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी जिसमें उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा सामान्य अध्ययन की होगी जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
इस प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, भूगोल, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था और बिहार राज्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा विषयनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें तीन अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय होगा। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
| क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | कुल अंक (Total Marks) | समयावधि (Time) |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य हिंदी (मात्र क्वालीफाईंग) | 100 | 3 घंटे |
| 2. | सामान्य अध्ययन (प्रथम) | 300 | 3 घंटे |
| 3. | सामान्य अध्ययन (द्वितीय) | 300 | 3 घंटे |
| 4. | वैकल्पिक विषय (अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी) | 300 | 3 घंटे |
| कुल (Total) | 1000 |
3. साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो कुल 120 अंकों का होगा। जो उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए उपस्थित नहीं होंगे उनका नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
BPSC DSO and AD Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग के ऑफिसियल वेबसाईट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- यदि उम्मीदवार रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा इसके माध्यम से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें और आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कैटिगरी आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 41 पदों पर निकली वैकेंसी, बिहार में सरकारी नौकरी का मौका – जल्द करें आवेदन



