BSCB Bharti 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) और जिला स्तरीय कोऑपरेटिव बैंकों में कुल 257 पदों पर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंट (मल्टी पर्पज) की बंपर भर्ती निकली है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 है। स्नातक पास कोई भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं तो इस मौके को बिल्कुल ना चूकें। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स जैसे- योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में
BSCB Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 20 जून 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 21 जून 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10 जुलाई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 10 जुलाई 2025
- परीक्षा की तिथि – ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: UGC NET की 26 और 27 तारीखों की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी हुई जारी, जल्दी करें चेक
BSCB Bharti 2025: रिक्तियों की संख्या
क्रम संख्या (S.no.) | बैंक का नाम (Name of Bank) | पदों की संख्या (No. of Post) |
---|---|---|
1. | बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 57 |
2. | आरा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 30 |
3. | औरंगाबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 18 |
4. | बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 10 |
5. | भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 29 |
6. | गोपालगंज सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 20 |
7. | मुंगेर-जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 25 |
8. | नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 6 |
9. | नवादा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 14 |
10. | पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 10 |
11. | सुपौल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 5 |
12. | सासाराम-भभुआ कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 28 |
13. | वैशाली सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड | 5 |
कुल (Total) | 257 |
BSCB Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 जून 2025 से की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की और अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जा सकती है। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
BSCB Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस : ₹1000
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹800
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
BSCB Bharti 2025: परीक्षा पैटर्न
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | अंक (Marks) | समय (Time) |
---|---|---|---|---|
1. | अंग्रेजी भाषा (English Language) | 30 | 30 | 20 मिनट |
2. | तर्क क्षमता (Reasoning) | 35 | 35 | 20 मिनट |
3. | मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल (Total) | 100 | 100 | 60 मिनट |
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
क्रम संख्या (S.no.) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of quetions) | अंक (Marks) | समय (Time) |
---|---|---|---|---|
1. | तर्क क्षमता (Reasoning) | 40 | 40 | 20 मिनट |
2. | कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) | 40 | 40 | 20 मिनट |
3. | सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 40 | 40 | 20 मिनट |
4. | अंग्रेजी और हिंदी भाषा (English & Hindi Language) | 40 | 40 | 20 मिनट |
5. | मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 40 | 40 | 30 मिनट |
कुल (Total) | 200 | 200 | 120 मिनट |
BSCB Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाईट biharscb.co.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Career’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment for the Post of Customer Service Associate’ से संबंधित ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया विंडो खुलकर आएगा वहां ‘Click Here for New Registration’ पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और सिग्नेचर तथा अन्य डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी आवश्यक डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में सहायक लोक अभियोजक (APP) के 134 पदों पर भर्ती, LLB पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर