BSF Head Contable Bharti 2025: Radio Operator और Radio Mechanic के 1121 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू

BSF Head Contable Bharti 2025

BSF Head Contable Bharti 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने Head Contable के 1121 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप देश सेवा का सपना देखते हैं और एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन है। इस भर्ती में 910 पद रेडियो ऑपरेटर (RO) और 211 पद रेडियो मैकेनिक (RM) के लिए रखे गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह 24 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आईए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में

BSF Head Contable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 18 अगस्त 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 24 अगस्त 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 23 सितंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 23 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – नवंबर 2025 (संभावित)

यह भी पढ़ें: LIC में करियर का सुनहरा मौका, 841 पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

BSF Head Contable Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर)910
2.हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक)211
कुल (Total)1121

BSF Head Contable Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और Physics, Chemistry और Mathematics में न्यूनतम 60% अंक होनी चाहिए। या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और रेडियो और टेलीविजन या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या इलेक्ट्रीशियन या फिटर या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रानिक सिस्टम मेंटेनेंस में ITI सर्टिफिकेट धारक होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 23 सितंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

BSF Head Contable Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी से ₹59 का सर्विस चार्ज लिया जाएगा।

BSF Head Contable Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?

BSF Head Contable Bharti 2025 के तहत कांस्टेबल के पदों पर चयन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में संपन्न होगी जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

1. शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)

मापदंड (Standard)पुरुष (Male)महिला (Female)
ऊँचाई (Height)168 सेंटीमीटर157 सेंटीमीटर
सीना (Chest)80 सेमी (फुलाकर 85 सेंटीमीटर)लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

दक्षता परीक्षण (efficiency test)पुरुष (Male)महिला (Female)
दौड़ (Running)6:30 मिनट में 1.6 किलोमीटर4 मिनट में 800 मी.
लंबी कूद (Long Jump)तीन बार में 11 फीटतीन बार में 9 फीट
ऊंची कूद (High Jump)तीन बार में 3.5 फीटतीन बार में 3 फीट

2. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 2 घंटे की लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जो ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

क्रम संख्या (S.no.)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अधिकतम अंक (Maximum Marks)
1.फिजिक्स (Physics)4080
2.केमिस्ट्री (Chemistry)2040
3.गणित (Mathematics)2040
4.अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान (English & GK)2040
कुल (Total)100200

3. स्किल टेस्ट/डिक्टेशन टेस्ट/पैराग्राफ रीडिंग (ST/DT/PR)

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के पद के लिए डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग आयोजित किया जाएगा। डिक्टेशन टेस्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों को अंग्रेजी के 150 शब्द लिखने होंगे जो कि 50 अंकों का होगा। पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
डिक्टेशन के अंतर्गत प्रत्येक गलत अक्षर पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी और पैराग्राफ रीडिंग के तहत प्रत्येक शब्द की गलती पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

4. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन (DV & ME)

इस चरण के अंतर्गत सभी उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी साथ ही सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी किया जाएगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट योग्य उम्मीदवारों के सभी चरणों में प्राप्त सफलता के आधार पर तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

BSF Head Contable Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाईट rectt.bsf.gov.in पर जाएँ।
  • ‘New registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि जानकारियां दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कैटिगरी तथा अन्य जरूरी जानकारियाँ सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस में SI और प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top