BSSC CGL Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 2025 में स्नातक स्तर पर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत कुल 1481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती में Asst. section officer (ASO), Junior statistical assistant (JSA), Auditor समेत कई पद शामिल हैं। स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है अतः जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 24 सितंबर 2025 तक चलेगी। यह अवसर उन अभ्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आईए जानते हैं भारती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डीटेल्स
BSSC CGL Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 4 अगस्त 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 25 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2025
- परीक्षा की तिथि – आधिकारिक वेबसाईट पर जल्द ही घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 6500 पदों पर सुनहरा मौका! अभी करें आवेदन
BSSC CGL Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.No.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of posts) |
|---|---|---|
| 1. | Assistant section officer (ASO) | 1064 |
| 2. | Planning Assistant | 88 |
| 3. | Jr Statistical Assistant | 5 |
| 4. | Data Entry Operator | 1 |
| 5. | Auditor (Audit Directorate) | 125 |
| 6. | Auditor (Co-operative Societies) | 198 |
| कुल (Total) | 1481 |
BSSC CGL Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
| क्रम संख्या (S.No.) | पद का नाम (Name of Post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification) |
|---|---|---|
| 1. | Assistant section officer (ASO) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 2. | Planning Assistant | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 3. | Jr Statistical Assistant | उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Mathematics/Economics/Commerce/Statistics विषय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 4. | Data Entry Operator | उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की दूरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से PGDCA अथवा BCA/BSC (IT) होना चाहिए। |
| 5. | Auditor (Audit Directorate) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Commerce/Economics/Statistics/Mathematics में से किसी एक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 6. | Auditor (Co-operative Societies) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या वाणिज्य में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी ।
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
BSSC CGL Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹540
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD) और बिहार राज्य की सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹135
- बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹540
BSSC CGL Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया ?
यह भर्ती कुल तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा, द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा और तृतीय चरण में दस्तावेज सत्यापन (DV) किया जाएगा।
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग नेचर की होगी जो 40,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त होने पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 600 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंकों में से 1 अंक की कटौती की जाएगी।
| क्रम संख्या (S.No.) | विषय (Subject) | प्रश्न (Questions) | अंक (Marks) |
|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य अध्ययन (GS) | 50 | 200 |
| 2. | सामान्य विज्ञान एवं गणित (GK and mathematics) | 50 | 200 |
| 3. | मानसिक क्षमता जांच (Mental ability test) | 50 | 200 |
| कुल (Total) | 150 | 600 |
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 2 पेपर होंगे। प्रथम पेपर हिंदी भाषा का होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। दूसरा पेपर 600 अंकों का होगा जिसमें सामान्य अध्ययन (GS) के 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान और गणित (General Science & Mathematics) के 50 प्रश्न तथा तर्क और मानसिक क्षमता के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
3. दस्तावेज सत्यापन (DV)
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि डॉक्युमेंट्स की जांच की जाएगी।
फाइनल मेरिट (Final Merit) केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें अंतिम रूप से चयन माना जाएगा।
BSSC CGL Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाईट onlinebssc.com पर जाएं।
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो तो अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्मतिथि आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा उसके माध्यम से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर तथा आवश्यक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवदेन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में 1068 लैब टेक्नीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया



