CCI Bharti 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो कॉटन कॉरपोरेशन आफ इंडिया (CCI) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। CCI ने 2025 में मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर अस्सिटेंट जैसे पदों पर कुल 147 वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप इस मौके को चूकना नहीं चाहते हैं तो जल्दी से जल्दी आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में
CCI Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 मई 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 24 मई 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 24 मई 2025
- ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि – जल्द ही ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने फार्म मैनेजर, रीडर सहित 50 पदों पर निकाली वैकेंसी, 9 जून तक करें आवेदन
CCI Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या
| क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
|---|---|---|
| 1. | मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) | 10 |
| 2. | मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) | 10 |
| 3. | जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव | 125 |
| 4. | जूनियर असिस्टेंट (कॉटन टेस्टिंग लैब) | 2 |
| कुल (Total) | 147 |
CCI Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| क्रम संख्या (S.no.) | पद का नाम (Name of Post) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
|---|---|---|
| 1. | मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA (मार्केटिंग) या PG डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (मार्केटिंग) उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 2. | मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) | उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से CA/CMA की डिग्री होनी चाहिए। |
| 3. | जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ B.Sc. (Agriculture) उत्तीर्ण होना चाहिए। |
| 4. | जूनियर असिस्टेंट (कॉटन टेस्टिंग लैब) | उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज से न्यूनतम 50% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा धारक होना चाहिए। |
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।
CCI Bharti 2025: आवेदन फीस
- सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹1500
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹500
नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
CCI Bharti 2025: ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न
सभी उम्मीदवारों को पहले एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। प्रश्नपत्र 5 खंड में विभाजित होगी जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव ऐप्टिट्यूड, सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
| खंड (Part) | विषय (Topic) | प्रश्नों की संख्या (No.of Questions ) | कुल अंक (Total Marks) |
|---|---|---|---|
| पार्ट-1 | सामान्य अंग्रेजी (General English) | 15 | 15 |
| पार्ट-2 | तर्क क्षमता (Reasoning) | 15 | 15 |
| पार्ट-3 | मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) | 15 | 15 |
| पार्ट-4 | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 15 | 15 |
| पार्ट-5 | संबंधित विषय | 60 | 60 |
| कुल (Total) | 120 | 120 |
CCI Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार कॉटन कॉरपोरेशन आफ इंडिया (CCI) के ऑफिसियल वेबसाईट cotcorp.org.in पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘Public Notice’ बटन पर क्लिक करें। Related Links के अंतर्गत ‘Public Notices’ में ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।
- अब Recruitment के अंतर्गत Direct Recruitment Basis2025 में ‘Click Here’ लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप रजिस्टर्ड नहीं है तो ‘To Register’ पर क्लिक करें और पद का नाम, पोस्ट कोड, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि डालकर ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें और प्राप्त OTP को दर्ज करके एवं कैप्चा कोड भरकर Re Verify पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में अपने व्यक्तिगत डीटेल्स जैसे- नाम, पता और अपना शैक्षणिक डीटेल आदि सही-सही भरें।
- अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारियों को जाँचने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2025 में अपना व्यवसाय शुरू करें, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाएँ



