Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: राजस्थान सरकार दे रही है ₹40,000 तक प्रोत्साहन राशि, 11वीं से Ph.D. तक हर साल मिलेगा लाभ

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 11वीं कक्षा से लेकर Ph.D. तक अध्ययन करने वाली छात्राओं को हर वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। खास तौर पर कृषि एवं संबंधित विषयों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को अधिक लाभ दिया जाता है।
योजना के अंतर्गत अलग-अलग शिक्षा स्तर के अनुसार ₹15,000 से लेकर ₹40,000 तक की राशि दी जाती है। राजस्थान राज्य की निवासी कोई भी छात्रा इस योजना का लाभ उठा सकती है। इस लेख में हम आपको योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में बताएंगे

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: क्या है यह योजना?

यह योजना राजस्थान सरकार के कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रोत्साहन योजना है जिसका उद्देश्य छात्राओं को कृषि क्षेत्र में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है। सरल शब्दों में कहें तो जो छात्राएँ आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कृषि विषय में पढ़ाई करना चाहती हैं, उन्हें सरकार हर वर्ष निश्चित राशि देकर सहयोग करती है ताकि पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा ना बनें।
इस योजना का मकसद केवल आर्थिक मदद देना ही नहीं बल्कि छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों का ज्ञान दिलाना भी है। इससे वे भविष्य में कृषि क्षेत्र में कुशल बन सकें और राज्य की कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाने में योगदान दे सकें।

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: योजना के लाभ

इस योजना के तहत छात्राओं को पढ़ाई के अलग-अलग स्तर पर हर वर्ष आर्थिक सहायता दी जाती है जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

  • वरिष्ठ माध्यमिक स्तर (11वीं-12वीं): कृषि विषय से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹15,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • स्नातक स्तर (4/5 वर्षीय कृषि कोर्स): जैसे बागवानी, डेयरी, कृषि इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण आदि में नामांकित छात्रों को प्रतिवर्ष ₹25,000 सहायता मिलती है।
  • स्नातकोत्तर स्तर (2 वर्षीय कोर्स): कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही छात्रों को प्रतिवर्ष ₹25,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • पीएचडी स्तर (अधिकतम 3 वर्ष): कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: योजना हेतु पात्रता

  • इस योजना के लिए केवल छात्राएँ ही आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • राजस्थान के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही होनी चाहिए।
  • छात्रा की पढ़ाई कृषि या संबंधित विषयों में होनी चाहिए।
  • ऐसी छात्राएँ जो सत्र के बीच में ही स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय छोड़ देती हैं, उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

Chhatraon Ke Liye Protsahan Rashi 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट sso.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • ‘Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना पूरा नाम, मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएँ और OTP से वेरिफाई करें।
  • ‘Registration’ सफल होने के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिलेंगे जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • ‘छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना’ का चुनाव करें और ‘Apply’ पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, शिक्षा स्तर, कॉलेज का नाम, बैंक विवरण आदि दर्ज करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स जैसे- आधार कार्ड, कॉलेज प्रवेश का प्रमाण, बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार लिंक बैंक खाते का प्रमाण अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आपको एक Application ID/ Reference no. मिलेगा जिसके माध्यम से आप आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RBI में Assistant के 650 पदों पर सुनहरा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top