CISF Bharti 2025: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा CISF Bharti 2025 के अंतर्गत कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 5 मार्च 2025 से भरे जाएंगे।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा बल में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यदि आप दसवीं पास है और शारीरिक रूप से फिट हैं तो यह आपके करियर की एक शानदार शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में
CISF Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 5 मार्च 2025
- आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि : 3 अप्रैल 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 3 अप्रैल 2025
- शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि : अप्रैल मई 2025 (संभावित)
- लिखित परीक्षा की तिथि : जुलाई 2025 (संभावित)
- परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि : अगस्त 2025 (संभावित)
CISF Bharti 2025: कुल रिक्तियाँ
पद का नाम | पुरुष | महिला | भूतपूर्व सैनिक | कुल पद |
---|---|---|---|---|
कॉन्स्टेबल / रसोईया | 400 | 44 | 49 | 493 |
कॉन्स्टेबल / मोची | 07 | 01 | 01 | 09 |
कॉन्स्टेबल / दर्जी | 19 | 02 | 02 | 23 |
कॉन्स्टेबल / नाई | 163 | 17 | 19 | 199 |
कॉन्स्टेबल / धोबी | 212 | 24 | 26 | 262 |
कॉन्स्टेबल / सफ़ाईवाला | 123 | 14 | 15 | 152 |
कॉन्स्टेबल / पेंटर | 02 | 00 | 00 | 02 |
कॉन्स्टेबल / बढ़ई | 07 | 01 | 01 | 09 |
कॉन्स्टेबल / इलेक्ट्रिशियन | 04 | 00 | 00 | 04 |
कॉन्स्टेबल / माली | 04 | 00 | 00 | 04 |
कॉन्स्टेबल / वेल्डर | 01 | 00 | 00 | 01 |
कॉन्स्टेबल / चार्ज मेकैनिक | 01 | 00 | 00 | 01 |
कॉन्स्टेबल / एमपी अटेंडेंट | 02 | 00 | 00 | 02 |
कुल पद | 945 | 103 | 113 | 1161 |
यह भी पढ़ें : SC/ST/OBC अभ्यर्थी फ्री में कर सकेंगे IAS,PCS की तैयारी, ऐसे करें आवेदन
CISF Bharti 2025: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष की कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट धारण करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जा सकती है।
आयुसीमा (Age Limit)
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मानक (Physical Standard)
उम्मीदवार | ऊँचाई | छाती की चौड़ाई |
---|---|---|
पुरुष | 1. 170 सेमी (GEN,OBC,EWS,SC) / 162.5 सेमी (ST) 2. गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा तथा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह व लद्दाख क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 165 सेंटीमीटर मान्य है। | 1. 80-85 सेमी (GEN,OBC,EWS,SC) / 76-81 सेमी (ST) 2. गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा तथा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह व लद्दाख क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 78-83 सेंटीमीटर मान्य है। |
महिला | 1. 157 सेमी (GEN,OBC,EWS,SC) / 150 सेमी (ST) 2. गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा तथा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लेह व लद्दाख क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 155 सेंटीमीटर मान्य है। | आवश्यकता नहीं |
CISF Bharti 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस ₹100 निर्धारित है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है।
नोट: सभी अभ्यर्थी आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम जैसे- नेट बैंकिंग, क्रेडिट कॉर्ड, और यूपीआई अथवा SBI की शाखाओं में चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
CISF Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के पदों पर चयनित होने के निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा इनका विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है:
1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
इस चरण में सभी उम्मीदवारों की दौड़ने की क्षमता की जांच की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी जबकि महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
वे अभ्यर्थी जो हाइट-बार टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षण उत्तीर्ण कर लेते हैं उन्हें फिर शारीरिक मानक परीक्षण देना होता है। इसमें सभी अभ्यर्थियों का कद, सीना और वजन की जांच की जाती है जिसका विवरण ऊपर दिया गया है।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट
अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स वेरीफाई कराने होंगे। इसके पश्चात् जिस ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है उस ट्रेड के लिए अभ्यर्थी का कौशल परीक्षण लिया जाएगा।
4. लिखित परीक्षा (Written Test)
जो अभ्यर्थी ऊपर के चारों टेस्ट में पास होंगे उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो OMR आधारित या कंप्यूटर आधारित (CBT) हो सकती है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो सामान्य ज्ञान, गणित, रीज़निंग और ट्रेड जैसे विषयों से संबंधित होंगे।
सभी चरणों को पास करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
CISF Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले CISF की ऑफिसियल रिक्रूटमेंट वेबसाईट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएँ।
- यदि आप नए यूज़र हैं तो आपको सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप होम पेज पर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
- ‘New Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन आरंभ करें। वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आपको अपने सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम आदि भरना है।
- अपनी सभी व्यक्तिगत विवरण भरने के पश्चात् अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरें और ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेज दिया जाएगा। इस यूज़र आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके लॉग इन करें।
- ‘Constable/Tradesman-2024’ के बटन पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भर जाने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब आप भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालं सकते हैं।
नोट: अभ्यर्थियों को फोटोग्राफ अपलोड करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा की फोटो पर तिथि स्पष्ट रूप से छपी होनी चाहिए। बिना तिथि वाले फोटो का आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : RRB RPF Constable Exam 2025, परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और ताज़ा अपडेट