CISF Head Constable Bharti 2025: 403 पदों पर बंपर वैकेंसी, खेल प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका, ₹81000 तक सैलरी

CISF Head Constable Bharti 2025

CISF Head Constable Bharti 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने वर्ष 2025 के लिए हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 403 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है जो राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 तक का वेतन मिलेगा साथ ही साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो चुकी है अतः इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द CISF की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे- पात्रता, आयुसीमा, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में

CISF Head Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 मई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 6 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 6 जून 2025
  • खेल ट्रायल की संभावित तिथि – जुलाई 2025

यह भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में करें IAS की तैयारी बिल्कुल मुफ्त, सीमित सीटें, जल्द करें आवेदन

CISF Head Constable Bharti 2025: खेल वाइज़ रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)खेल (Sport)पदों की संख्या (Number of Posts)
1.वुशु6
2.ताइक्वांडो2
3.कराटे8
4.पेनकक सिलट (Pencak Silat)10
5.तीरंदाजी8
6.कायाकिंग6
7.कनोइंग6
8.रोइंग6
9.फुटबॉल9
10.हैंडबॉल5
11.जिमनास्टिक6
12.फेंसिंग4
13.खो खो12
14.स्विमिंग7
15.वॉलीबॉल3
16.सेपक टकरो4
17.बास्केटबॉल8
18.टेनिस4
19.बैडमिंटन4
20.साइकिलिंग4
21.एथलेटिक्स30
22.बॉक्सिंग3
23.शूटिंग1
24.जूडो2
25.कबड्डी6
26.वेटलिफ्टिंग8
27.रेसलिंग13
28.बॉडीबिल्डिंग12
29.हॉकी7
कुल (Total)403

CISF Head Constable Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educatrional Qualification)

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा साथ ही साथ खेलों, खेलकूद और एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का श्रेय प्राप्त होना चाहिए।

खेल उपलब्धियां (Sports Qualification)

उम्मीदवार ने 1 जनवरी 2023 से 30 में 2025 के बीच किसी मान्यता प्राप्त खेल स्पर्धा में हिस्सा लिया हो तथा देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी जूनियर/सीनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया हुआ होना चाहिए।
नेशनल लेवल चैंपियनशिप / यूनिवर्सिटी लेवल चैंपियनशिप / नेशनल स्कूल गेम्स में मेडल जीतने वाली टीम का सदस्य भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की जबकि अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

CISF Head Constable Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग वर्ग (PwD) और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

CISF Head Constable Bharti 2025: क्या होगी चयन प्रक्रिया?

CISF Head Constable Bharti 2025 में चयन प्रक्रिया खेल कोटा (Sports Quota) के आधार पर होती है जिसमें कुल 5 चरण शामिल होते हैं इन चरणों का विवरण नीचे दिया जा रहा है:

1. खेल प्रशिक्षण (Sports Trial Test)

सबसे पहले सभी उम्मीदवारों का स्पोर्ट ट्रायल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उम्मीदवार को उस खेल में भाग लेना होगा जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। परीक्षण में प्रदर्शन, तकनीक, चुस्ती और खेल के प्रति समर्पण को देखा जाएगा। उम्मीदवार द्वारा खेलों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उन्हें नंबर दिया जाएगा।

2. प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Proficiency Test)

यह परीक्षण खिलाड़ी के खेल कौशल को आँकने के लिए लिया जाता है। खेल के उपकरणों की समझ, तकनीक, प्रतिस्पर्धा में भागीदारी और प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाता है। यह टेस्ट आवश्यक है और इसमें फेल होने पर उम्मीदवार को अगले चरण में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

प्रोफिशिएंसी टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सभी पुरुष और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन आदि की जांच की जाएगी।

मानदंड (Standard)पुरुष (Male)महिला (Female)
ऊँचाई167 सेंटीमीटर153 सेंटीमीटर
छाती81 सेंटीमीटर (फुलाकर 86 सेंटीमीटर)लागू नहीं
वजनलागू नहींऊंचाई और उम्र के अनुसार आनुपातिक

4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

उम्मीदवारों को अपने सभी मूल और स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा । हिंदुस्तान भेजो में उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट पैनल के सामने प्रस्तुत करने होंगे:

5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

यह परीक्षण CISF के अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाता है। इसके अंतर्गत सामान्य दृष्टि, सुनने की शक्ति, रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जाँच की जाती है। अस्वस्थ पाए जाने पर उम्मीदवार को चयन सूची से बाहर किया जा सकता है।

CISF Head Constable Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार CISF की ऑफिसियल वेबसाईट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएँ।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • हेड कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) के लिए आवेदन फार्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी जैसे- व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धि आदि सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जाँच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फार्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उड़ीसा में मेडिकल कॉलेज में 314 पदों पर बंपर वैकेंसी, मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सुनहरा मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top