DDA Premium Housing Scheme 2026 उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है जो दिल्ली की प्रीमियम लोकेशन में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। इस योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा ₹10 लाख से शुरू होने वाले रेडी-टू-मूव फ्लैट्स इस नीलामी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें HIG, MIG, LIG, EHS और जनता श्रेणी के फ्लैट्स के साथ-साथ कार और स्कूटर गेराज भी शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस लेख में हम आपको योजना की कीमत, लोकेशन, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे
DDA Premium Housing Scheme 2026: इतनी होगी कीमत
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी की प्रीमियम लोकेशंस में फ्लैट्स ई-नीलामी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख से शुरू होती है जबकि लोकेशन और श्रेणी के अनुसार कीमत ₹1 करोड़ या उससे अधिक तक जा सकती है।
अगर आपका बजट ₹10 लाख के आसपास है तो इस योजना में आपको मुख्य रूप से EHS और JANTA कैटिगरी का फ्लैट मिल सकता है। हालांकि E-Auction में बोली बढ़ने पर कीमत थोड़ी ऊपर जा सकती है इसलिए बजट में थोड़ा मार्जिन रखना बेहतर होता है। अलग-अलग कैटिगरीज में अनुमानित कीमत नीचे सारणी में दी जा रही है:
| क्रम संख्या (S.no.) | श्रेणी (Category) | अनुमानित कीमत (Starting Price) |
|---|---|---|
| 1. | HIG | ₹2.14 करोड़ से शुरू |
| 2. | MIG | ₹53 लाख से ₹1.45 करोड़ तक |
| 3. | LIG | ₹19 लाख से ₹1.23 करोड़ तक |
| 4. | EHS & JANTA | ₹10 लाख से ₹55 लाख |
यह भी पढ़ें: Ola-Uber को टक्कर देने आया Bharat Taxi, जानें फीचर्स, फायदे और बुकिंग प्रक्रिया
DDA Premium Housing Scheme 2026: इन लोकेशंस पर घर
DDA Premium Housing Scheme 2026 के तहत 582 प्रॉपर्टीज फ्लैट्स और गेराज दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में ऑक्शन के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह लोकेशंस पूरे शहर में फैले हुए प्रमुख और विकसित क्षेत्र हैं जिससे खरीददारों के पास कई विकल्प मिलते हैं।
अगर हम बात लोकेशंस की करें तो इसमें दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे- जसोला, रोहिणी, वसंत कुंज, गाजीपुर, द्वारका, लोकनायकपुरम, जहांगीरपुरी, दिलशाद गार्डन, करोल बाग, शालीमार बाग, पश्चिम विहार, अशोक विहार और पीतमपुरा शामिल हैं। इसके अलावा कार और स्कूटर गेराज भी कई जगहों पर नीलामी के लिए रखे गए हैं जैसे- पीतमपुरा, रोहिणी, माल रोड और अशोक विहार।
DDA Premium Housing Scheme 2026: पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है (आवेदन की अंतिम तिथि तक)।
- इस योजना में दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य नहीं है – देश के किसी भी राज्य का नागरिक आवेदन कर सकता है।
- एक आवेदक केवल एक ही फ्लैट या प्रॉपर्टी के लिए बोली लगा सकता है।
- एक्शन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करना अनिवार्य है।
- एक से अधिक लोग संयुक्त रूप से भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते सभी दस्तावेज वैध हों।
DDA Premium Housing Scheme 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| क्रम संख्या (S.no.) | कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|---|
| 1. | योजना शुरू होने की तिथि | 6 जनवरी 2026 |
| 2. | रजिस्ट्रेशन करने और EMD जमा शुरू होने की तिथि | 14 जनवरी 2026 |
| 3. | रजिस्ट्रेशन करने और EMD जमा करने की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
| 4. | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 फरवरी 2026 |
| 5. | ई-ऑक्शन की तिथि की घोषणा | 19 फरवरी 2026 |
| 6. | ऑनलाइन ई-ऑक्शन शुरू होने की तिथि | 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 |
DDA Premium Housing Scheme 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले DDA की आधिकारिक ई-ऑक्शन वेबसाईट eservices.dda.org.in पर जाएँ।
- ‘Register‘ विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार की जानकारी दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन फीस ₹2500 जमा करें।
- Login करने के बाद उपलब्ध फ्लैट्स की लिस्ट देखें और अपनी पसंद की लोकेशन व कैटिगरी (HIG/MIG/LIG/EHS/JANTA) चुन लें।
- चयनित प्रॉपर्टी के लिए तय EMD ऑनलाइन जमा करें।
- निश्चित तारीख पर ऑनलाइन ई-नीलामी में हिस्सा लें और अपनी बोली दर्ज करें।
- यदि आपकी बोली सबसे अधिक होती है तो तय समय के भीतर शेष राशि का भुगतान करना होगा।
- भुगतान पूरा होने के बाद DDA द्वारा फ्लैट का अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाता है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर Possession दे दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में Forrest & Civil Services के 190+ पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन शुरू



