DSSSB Bharti 2025: फार्मासिस्ट, इंस्पेक्टर और जेल वार्डर समिति 2119 पदों पर सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर डिग्री धारक तक कर सकेंगे आवेदन

DSSSB Bharti 2025

DSSSB Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2025 में एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें फार्मासिस्ट, मलेरिया इंस्पेक्टर, जेल वार्डर सहित कुल 2119 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं।
यह एक सुनहरा मौका है उन सभी युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में है। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2021 से शुरू होगी और 7 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से

DSSSB Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 4 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 जुलाई 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 7 अगस्त 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 7 अगस्त 2025
  • परीक्षा की तिथि – ऑफिसियल वेबसाईट पर घोषित की जाएगी

यह भी पढ़ें: अब लोन लेना हुआ और भी आसान! जानिए क्या है ULI और कैसे मिनटों में मिलेगा डिजिटल लोन

DSSSB Bharti 2025: पदानुसार रिक्तियों की संख्या

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)विभाग का नाम (Name of Department)पदों की संख्या (No. of Posts)
1.मलेरिया इंस्पेक्टरदिल्ली नगर निगम37
2.आयुर्वेदिक फार्मासिस्टनई दिल्ली नगर पालिका परिषद8
3.PGT इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष)शिक्षा निदेशालय4
4.PGT इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला)शिक्षा निदेशालय3
5.PGT अंग्रेजी (पुरुष)शिक्षा निदेशालय64
6.PGT अंग्रेजी (महिला)शिक्षा निदेशालय29
7.PGT संस्कृत (पुरुष)शिक्षा निदेशालय6
8.PGT संस्कृत (महिला)शिक्षा निदेशालय19
9.PGT बागवानी (पुरुष)शिक्षा निदेशालय1
10.PGT कृषि (पुरुष)शिक्षा निदेशालय5
11.घरेलू विज्ञान अध्यापकशिक्षा निदेशालय26
12.सहायक (ऑपरेशन थिएटर CTS/ न्यूरो-सर्जरी/ एनेस्थीसिया/ गैस प्लांट/ एनेस्थीसिया वर्कशॉप/ आईसीयू सर्जिकल)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग120
13.टेक्नीशियन (ऑपरेशन थिएटर CTS/ न्यूरो-सर्जरी/ एनेस्थीसिया/ गैस प्लांट/ एनेस्थीसिया वर्कशॉप/ आईसीयू सर्जिकल)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग70
14.फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)आयुष निदेशालय19
15.वार्डर (केवल पुरुष)दिल्ली जेल1676
16.प्रयोगशाला तकनीशियनदिल्ली जल निगम30
17.वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान)ड्रग्स नियंत्रण विभाग1
18.वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (माइक्रोबायोलॉजी)ड्रग्स नियंत्रण विभाग1
कुल (Total)2119

DSSSB Bharti 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

क्रम संख्या (S.no.)पद का नाम (Name of Post)शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
1.मलेरिया इंस्पेक्टर1. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सेनेटरी इंस्पेक्टर्स डिप्लोमा या मलेरिया इंस्पेक्टर का कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।
3. उम्मीदवार के पास मच्छर नियंत्रण फील्ड वर्क में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
2.आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट1. उम्मीदवार 10वीं या इसके समकक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और एक आयुर्वेदिक कंपाउंडर के तौर पर ट्रेंड होना चाहिए।
2. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में आयुर्वैदिक फार्मेसी में कार्य करने का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
3.PGT इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष)उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग (सिविल/मैकेनिकल) या आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए।
4.PGT इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला)उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग (सिविल/मैकेनिकल) या आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए।
5.PGT अंग्रेजी (पुरुष)1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% मार्क्स के साथ अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए ।
2. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
6.PGT अंग्रेजी (महिला)उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
7.PGT संस्कृत (पुरुष)1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% मार्क्स के साथ संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
8.PGT संस्कृत (महिला)1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% मार्क्स के साथ संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवार इसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
9.PGT बागवानी (पुरुष)1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% मार्क्स के साथ Horiculture विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
10.PGT कृषि (पुरुष)1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% मार्क्स के साथ Agriculture विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. उत्तीर्ण होना चाहिए।
11.घरेलू विज्ञान अध्यापक1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से घरेलू विज्ञान या गृह विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. उम्मीदवार को घरेलू विज्ञान या गृह विज्ञान विषय के साथ शिक्षा में स्नातक होना चाहिए।
12.सहायक (ऑपरेशन थिएटर CTS/ न्यूरो-सर्जरी/ एनेस्थीसिया/ गैस प्लांट/ एनेस्थीसिया वर्कशॉप/ आईसीयू सर्जिकल)1. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से विज्ञान विषय में 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन रूम असिस्टेंट का कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
13.टेक्नीशियन ऑपरेशन थिएटर CTS/ न्यूरो-सर्जरी/ एनेस्थीसिया/ गैस प्लांट/ एनेस्थीसिया वर्कशॉप/ आईसीयू सर्जिकल1. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से विज्ञान विषय में 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन रूम असिस्टेंट का कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
3. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल या संस्थान से OT सहायक के तौर पर 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
14.फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)1. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और समक्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उपवेद/भेषज कल्पक कोर्स में 2 साल का ट्रेनिंग किया होना चाहिए।
15.वार्डर (केवल पुरुष)1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेमी और छाती की चौड़ाई 81 से 50 सेमी. होना चाहिए।
3.उम्मीदवार को 6 मिनट में 1600 मी. दौड़ना होगा जिसमें उत्तीर्ण होने के बाद 13 फीट का लॉन्ग जंप और 3 फीट 9 इंच का हाई जंप उत्तीर्ण करना होगा।
16.प्रयोगशाला तकनीशियन1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय में डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
2.उम्मीदवार के पास रसायन प्रयोगशाला में 2 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
17.वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री/फार्मेसी/बायोकेमेस्ट्री में परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. औषधियों के रासायनिक विश्लेषण के क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
18.वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (माइक्रोबायोलॉजी)1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी/फार्मेसी/बॉटनी/बायोकेमेस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी में परास्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से औषधियों की सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक परीक्षण का 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष या 30/32 वर्ष (पद के अनुसार) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा सकती है।

DSSSB Bharti 2025: आवेदन फीस

  • सामान्य (General) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : ₹100
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला और दिव्यांग वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों को आवेदन फीस देने से छूट प्रदान की गई है।

नोट: सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

DSSSB Bharti 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवार DSSSB की ऑफिसियल वेबसाईट dsssbonline.nic.in पर जाएँ।
  • अगर आपने पहले कभी DSSSB की किसी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार आदि डिटेल सही-सही भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और पासवर्ड सेट करके अपनी एक लॉगिन आईडी बना लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर Login डिटेल्स आ जाएंगे जिसके माध्यम से लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में जाकर ‘Apply Online’ पर क्लिक करें और आवेदन शुरू करें।
  • जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उस विकल्प को चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि डिटेल्स सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और यदि सब कुछ सही है तो ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए 5670 पदों पर बंपर भर्ती, Peon पदों पर मौका, अभी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top